{"_id":"6679841590c95566ca0aae32","slug":"family-created-ruckus-over-death-of-woman-after-delivery-in-private-hospital-in-firozabad-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजन ने काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजन ने काटा हंगामा
Mon, 24 Jun 2024 10:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 24 Jun 2024 10:04 PM IST
सार
सुहागनगरी में निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत हो गई। परिजन ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
अस्पताल (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक निजी अस्पताल में महिला की प्रसव के बाद मौत हो गई। परिजन ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। मामले की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया। वहीं मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
मामला सिरसागंज थाना क्षेत्र के सोहिलपुर गुरिया गांव का है। गांव निवासी गर्भवती प्रियंका (35) नौ महीने का समय पूरे होने पर दर्द उठने लगा। परिजन ने रविवार रात महिला को सिरसागंज के ही आरआर क्लीनिक में भर्ती कराया। जहां देर रात महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन
परिजन ने बताया कि बच्चे को जन्म देने के कुछ देर बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन ने डाक्टर को मौके पर बुलाया। इससे पहले कि डाक्टर कुछ समझ पाते महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत के बाद परिजन ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
हंगामा होते ही डाक्टर और अस्पताल का स्टाफ अस्पताल से भाग गया। हंगामे की सूचना पर इंस्पेक्टर राजेश कुमार पांडेय मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिजन को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। इंस्पेक्टर ने बताया कि अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर प्राप्त होने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।