फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   family created ruckus after death of woman after giving birth in private hospital in Firozabad

Firozabad News: अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजन ने लापरवाही का आरोप लगाकर किया हंगामा

Tue, 29 Aug 2023 08:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 29 Aug 2023 08:39 PM IST
सार

फिरोजाबाद के एक अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत हो गई। परिजन ने लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। अस्पताल प्रशासन के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।  

विज्ञापन
family created ruckus after death of woman after giving birth in private hospital in Firozabad
Firozabad News: प्रसूता महिला की मौत के बाद मेडिकल कॉलेज में मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में एक निजी चिकित्सालय में प्रसव होने के बाद प्रसूता की मौत हो गई। परिजन ने अस्पताल पर तैनात चिकित्सक पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया है। पति की ओर से चिकित्सक व स्टॉफ के विरुद्ध थाना रसूलपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।

विज्ञापन


मामला रसूलपुर थाना क्षेत्र का है। फिरदौस (30) पत्नी साहिबे आलम निवासी मोमिन नगर थाना रसूलपुर को बीते रविवार को प्रसव के लिए एमबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को प्रसूता ने एक नवजात को जन्म दिया। परिजन के अनुसार प्रसव क्रिया के बाद मंगलवार सुबह प्रसूता की हालत बिगड़ गई। उपचार ठीक ढंग से करने की कई बार कहने के बाद भी अस्पताल स्टाफ ने लापरवाही बरती। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- कातिल पति: आधी रात कर दी पत्नी की हत्या...फिर कमरे में बंद करके रखी लाश; आगे जो किया पुलिस भी रह गई सन्न

विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण प्रसूता की मौत हो गई। अचानक एंबुलेंस को बुलाकर शव को अस्पताल से बाहर कर दिया। मृतका के पति साहिबे आलम ने एमबी हॉस्पिटल के चिकित्सक व स्टाफ के विरुद्ध थाना रसूलपुर में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने डॉक्टर बघेल और अभिषेक वर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी भगवंत सिंह का कहना है कि मामले में जांच की जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को किया सील

प्रसव के बाद महिला की मौत होने पर नोडल अधिकारी एवं एसीएमओ ने आसफाबाद स्थित अस्पताल को सील कर दिया। महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम आसफाबाद स्थित एमबी हॉस्पिटल का निरीक्षण करने पहुंची। यहां अस्पताल संचालक से सीएमओ कार्यालय का रजिस्ट्रेशन मांगा।

यह भी पढ़ेंः- घेवर में घुला हर स्वाद: चॉकलेट से लेकर पान फ्लेवर तक, सोने के वर्क वाला महंगा तो केसर-मिल्क की मांग सबसे अधिक

अस्पताल संचालक कोई भी रजिस्ट्रेशन नहीं दिखा सके। न ही किसी चिकित्सक की डिग्री से अस्पताल संचालित हो रहा था। एसीएमओ डॉ. बीडी अग्रवाल ने अस्पताल में ताला डालकर सील कर दिया। एसीएमओ ने बताया कि अवैध अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस अस्पताल के खिलाफ शिकायत थी। जांच में शिकायत के अनुसार यह अस्पताल अवैध रूप से संचालित मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed