फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Fake jail superintendent arrested in Firozabad he duped youths of lakhs of rupees in name of getting them jobs

UP: फर्जी जेल अधीक्षक गिरफ्तार, नौकरी लगवाने के नाम पर युवाओं से लाखों ठगे; इस तरह पुलिस के जाल में फंसा

Tue, 18 Jun 2024 05:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 18 Jun 2024 05:54 PM IST
सार

सुहागनगरी में फर्जी जेल अधीक्षक गिरफ्तार किया गया है। इसने कई लोगों को ठगी का शिकार बनाया था। नौकरी के साथ ठेकेदारी में काम दिलाने का झांसा देता था। 

विज्ञापन
Fake jail superintendent arrested in Firozabad he duped youths of lakhs of rupees in name of getting them jobs
UP: फर्जी जेल अधीक्षक गिरफ्तार - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में जेल में नौकरी लगवाने के नाम पर फर्जी जेल अधीक्षक ने युवाओं से लाखों रुपये ठग लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। उसके पास से नकदी और काफी मात्रा में फर्जी दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


एसएसपी सौरक्ष दीक्षित को सूचना मिली कि कोई फर्जी जेल अधीक्षक बनकर सुहागनगरी में लोगों को ठगी का शिकार बना रहा है। उन्होंने एसपी सिटी को इसकी तह तक जाने के निर्देश दिए। इसके बाद पूरी टीम ठग की तलाश में लग गई। महज कुछ दिनों में उस जालसाल को आखिरकार पकड़ लिया। 

विज्ञापन

एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि 11 जून 2024 को धीरज यादव निवासी ग्राम अरसैना थाना सिकन्दरा जनपद आगरा ने सांई लॉज में फर्जी कूटरचित दस्तावेज तैयार कर 30 हजार रुपये की ठगी करने की शिकायत की थी। वहीं, उमाशंकर यादव निवासी ग्राम सिकहरा फिरोजाबाद ने भी कूटरचित दस्तावेज तैयार कर नौकरी के नाम पर 6 लाख रुपये की ठगी होने की शिकायत की। 
 
विज्ञापन

कमल सिंह परिहार व राजकुमार को जेल में नौकरी दिलवाने और ठेकेदारी का काम दिलवाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने की शिकायत की। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक उत्तर वैभव कुमार सिंह अपनी टीम के साथ आरोपी की तलाश में जुट गए। 
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना उत्तर पुलिस ने आरोपी को थाना रसूलपुर के पास बसई मौहम्मदपुर जाने वाले पुल से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना नाम बृजेश कुमार मिश्रा निवासी 228 बाबा नगर सरस्वती ज्ञान कुंज स्कूल नौबस्ता कानपुर महानगर बताया है। 
 

बताया कि आरोपी उत्तर प्रदेश कारागार का प्रतीक चिन्ह इस्तेमाल कर खुद को जेल अधीक्षक बताकर वरिष्ठ उच्चाधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर विभिन्न जिला कारागारों के फर्जी कूट रचित दस्तावेज तैयार कर लोगो को नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी करता था। आरोपी के पास से नकदी, चार बैंक चेकबुक, अधिकारियों के फोन नंबर, ई-मेल आईडी लिस्ट, कूटरचित हस्ताक्षर युक्त लिफाफे समेत अन्य सामान बरामद हुआ है।
 

उप्र कारागार का प्रतीक चिह्न करता था प्रयोग

आरोपी बृजेश इतना शातिर था कि वह उत्तर प्रदेश कारागार का प्रतीक चिन्ह का इस्तेमाल कर खुद को जेल अधीक्षक बताता था। कई वरिष्ठ उच्चाधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर विभिन्न जिला कारागारों के कूट रचित दस्तावेज भी तैयार कर लेता था। जेल में नौकरी दिलवाने के नाम पर वह लोगों को ठगी का शिकार बनाता था।
 

कानपुर में भी दर्ज है मुकदमा

पकड़े गए आरोपी के खिलाफ थाना उत्तर और थाना कल्यानपुर जनपद कानपुर महानगर में विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। उसके पास से अधिकारियों के सेल फोन नंबर व ई-मेल आईडी लिस्ट भी बरामद की है। उसके पास से अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर के कागजात मिले हैं।
 

ठेकेदारी से कमाई का दिखाया सपना

प्रभारी निरीक्षक उत्तर वैभव कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी जेलों में ठेका दिलाने के साथ ही कई लोगों से तरह तरह के वादे करता था। उसके एवज में एडवांस में रकम ले लेता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed