{"_id":"6ac3ef6a8af25d665d05ae64","slug":"accused-arrested-from-vibhav-nagar-in-hyderabads-sairam-enterprises-fraud-case-firozabad-news-c-169-1-mt11005-187016-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: हैदराबाद के साईंराम एंटरप्राइजेज धोखाधड़ी मामले में विभव नगर से आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: हैदराबाद के साईंराम एंटरप्राइजेज धोखाधड़ी मामले में विभव नगर से आरोपी गिरफ्तार
Tue, 06 Oct 2026 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। तेलंगाना (हैदराबाद) के बहुचर्चित साईंराम एंटरप्राइजेज कपड़ा कंपनी से जुड़े करीब 200 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में सोमवार को तेलंगाना पुलिस ने फिरोजाबाद शहर में दबिश दी। स्थानीय थाना उत्तर पुलिस की मदद से तेलंगाना पुलिस ने मामले में फरार आरोपी के. हरिकृष्णा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आज यानी मंगलवार को ट्रांजिट रिमांड के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा।
हैदराबाद की साइबराबाद पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के उप-निरीक्षक वेंकेटेश्वर, नरेंद्र और मोहम्मद मौसिम की टीम ने सोमवार को थाना उत्तर पुलिस से संपर्क साधा। इसके बाद संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए केशव धाम, विभव नगर, थाना उत्तर निवासी के. हरिकृष्णा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वर्तमान में शहर के गणेश अल्ट्रासाउंड केंद्र में नौकरी कर रहा था।
पंजीकृत प्राथमिकी के अनुसार, श्री साई राम एंटरप्राइज और उससे जुड़ी शेल कंपनियों के जरिए निवेशकों को फर्जी वर्क ऑर्डर दिखाकर और ऊंचे रिटर्न का झांसा देकर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की गई थी। जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपियों में शामिल के. हरिकृष्णा के भाई ने धोखाधड़ी की रकम में से 50 लाख रुपये उसके खाते में ट्रांसफर किए थे। इसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था।
विज्ञापन
थाना उत्तर पुलिस के सहयोग से वांछित अभियुक्त के. हरिकृष्णा को गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार को उसे न्यायालय के समक्ष ट्रांजिट रिमांड के लिए पेश किया जाएगा, ताकि तेलंगाना पुलिस उसे हैदराबाद ले जाकर अग्रिम विधिक कार्रवाई कर सके।
- संतोष कुमार सिंह, सीओ सिटी