फिरोजाबाद। श्रमिकों से आठ घंटे से अधिक काम कराने के मुद्दे पर हुई शिकायत के बाद सहायक श्रमायुक्त कार्यालय में त्रिपक्षीय वार्ता हुई। त्रिपक्षीय वार्ता के दौरान शहर के तीन कारखानों में आठ घंटे से अधिक काम कराने के मुद्दे पर छह चूड़ी कारखानों को नोटिस जारी करने एवं निरीक्षण कार्रवाई प्रस्तावित किए जाने की सहमति बनी। श्रमिक संगठन सीटू की ओर से बीते दिन द् इंडस्ट्रीरियल कॉपरेटिव सोसायटी एवं ग्लास सिंडिकेट से जुड़े चूड़ी कारखानों में निर्धारित अवधि आठ घंटे से ज्यादा काम चलाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के आधार पर सहायक श्रमायुक्त ने त्रिपक्षीय वार्ता बुलाई थी। इसमें श्रमिक संगठन एवं कारखानेदार मौजूद रहे। वार्ता के दौरान आठ घंटे से अधिक काम चलाने के मुद्दे पर मैसर्स सनराइज ग्लास वर्क्स, बजरंग ग्लास, पीएलएस ऑटो सेल्स,पदमावती ग्लास वर्क्स एवं जनहित पकाई भट्ठी के अलावा मैसर्स बांके बिहारी ग्लास वर्क्स को नोटिस जारी करने एवं उपरोक्त कारखानों के खिलाफ निरीक्षण कार्यवाही प्रस्तावित किये जाने पर सहमति बनी।
बैठक में सहायक श्रमायुक्त यशवंत कुमार के अलावा श्रम प्रवर्तन अधिकारी विवेक त्रिवेदी, डीपी सिंह के अलावा द ग्लास सिंडिकेट के अध्यक्ष हनुमान प्रसाद गर्ग, इंडस्ट्रीरियल कॉपरेटिव सोसायटी के अध्यक्ष बिन्नी मित्तल एवं ट्रेड यूनियन के श्यामवीर सिंह एवं रमाकांत यादव मौजूद रहे।