फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Extortion against Market Close

चौथ वसूली के विरोध में बाजार किया बंद 

Sat, 05 Nov 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला
अमर उजाला Updated Sat, 05 Nov 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
Extortion against Market Close
बाजार बंद - फोटो : अमर उजाला
 कोटला रोड बाजार समिति ने चौथ वसूली के विरोध में दुकानें बंद कर रामलीला चौराहे पर जाम लगा दिया। जाम के दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जाम की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक उत्तर शशिकांत शर्मा पहुंच गए। उन्होंने दोषियों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया इसके बाद दुकानदारों ने जाम खोला। 
विज्ञापन

कोटला रोड स्थित रामलीला चौराहा के निकट हैंडलूम की दुकान मालिक बबलू कश्यप से आरोपियों ने दस हजार रुपये चौथ की मांग की। चौथ नहीं देने पर आरोपियों ने दुकान से सामान फेंकना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

दुकानदार और स्टाफ ने विरोध किया तो आरोपी बड़ी संख्या में पहुंच गए। आस-पास के दुकानदारों ने घटना की जानकारी तत्काल थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तर को दी लेकिन दो घंटे बाद भी पुलिस फोर्स नहीं पहुंचा तो आक्रोशित दुकानदारों ने दुकानों को बंद करके चौराहे पर जाम लगा दिया। रामलीला चौराहा बाजार समिति अध्यक्ष इनाम सिंह यादव के नेतृत्व में दुकानदारों ने चौराहे पर जाम लगाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी। जाम की सूचना मिलते ही क्यूआरटी टीम के साथ प्रभारी निरीक्षक उत्तर शशिकांत शर्मा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जाम लगाए खड़े व्यापारी नेताओं से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों का आरोप था कि दम्मामल नगर निवासी कुछ दबंग किस्म के लोग जबरन चौथ वसूली करते हैं। विरोध पर मारपीट झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं। पूर्व में भूरा चाय वाले, सुनील और बाजार समिति अध्यक्ष से अभद्रता की थी। सूचना देने के बाद कोई कार्रवाई नहीं की। एसएचओ ने साफ कहा कि दोषियों के खिलाफ अभियोग दर्ज करने के साथ ही कार्रवाई की जाएगी। आश्वासन मिलने के साथ जाम को खोल दिया। जाम के दौरान सुरेश बाबू, मुकेश कुमार, सत्यभान गुप्ता, अंशुल सविता, नीरज जैन, हरिओम, अंशुल जैन, राकेश प्रजापति, आमोद प्रताप सिंह, सुबोध प्रताप सिंह अशोक कुमार आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed