फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Explanation sought from XEN of Electricity Department Tundla, Jasrana

Firozabad News: विद्युत विभाग के एक्सईएन टूंडला, जसराना से मांगा स्पष्टीकरण

Fri, 26 Dec 2025 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 26 Dec 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Explanation sought from XEN of Electricity Department Tundla, Jasrana
कर एवं करेत्तर की वसूली की समीक्षा बैठक करते डीएम रमेश रंजन,सीडीओ शत्रोहन वैश्य,एडीएम विशुराजा। - फोटो : कर एवं करेत्तर की वसूली की समीक्षा बैठक करते डीएम रमेश रंजन,सीडीओ शत्रोहन वैश्य,एडीएम विशुराजा। स्रोत विभाग
फिरोजाबाद। डीएम रमेश रंजन ने कलेक्ट्रेट सभागार में कर करेत्तर एवं राजस्व प्राप्ति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान विद्युत, आबकारी, परिवहन व स्टांप की कम वसूली पर नाराजगी जाहिर की। डीएम ने विद्युत विभाग के एक्सईएन जसराना एवं टूंडला में 60 प्रतिशत से कम वसूली होने पर स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए। एक्सईएन ग्रामीण के अनुपस्थित रहने एवं कम वसूली पर दंडात्मक कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान वसूली में स्टांप एवं निबंधन विभाग की वसूली बेहद खराब पाई गई। डीएम ने संबंधित अफसरों को कड़ी चेतावनी दी। आबकारी और परिवहन विभाग की राजस्व वसूली की स्थिति संतोषजनक मिली। इन विभागों में अब तक निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 60 प्रतिशत के सापेक्ष 55 से 57 प्रतिशत तक वसूली की है।
विज्ञापन

डीएम ने एक मुश्त समाधान योजना में ज्यादा से ज्यादा राजस्व वसूली करने पर जोर दिया। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वित्तीय वर्ष के समाप्त से पूर्व निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति हर हाल में कर ली जाए। वहीं राजस्व वसूली में लापरवाही बरतने वाले किसी भी अधिकारी व कर्मचारियों को बक्शा नहीं जाएगा। शीघ्र स्थिति न सुधरने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी। बैठक में सीडीओ शत्रोहन वैश्य,एडीएम विशुराजा के साथ अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed