{"_id":"69a32fde0a01f00f9908410c","slug":"excise-department-raids-liquor-shops-in-jasrana-on-holi-firozabad-news-c-169-1-sagr1029-168849-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: होली पर आबकारी विभाग का छापा, जसराना में शराब दुकानों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: होली पर आबकारी विभाग का छापा, जसराना में शराब दुकानों की जांच
Sat, 28 Feb 2026 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 28 Feb 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
जसराना। होली के त्योहार को देखते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जसराना में शराब की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं को परखने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला और सीओ प्रेमप्रकाश पांडे के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक भूपेश कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र की देशी, विदेशी और बीयर की दुकानों का औचक निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने आधा दर्जन से अधिक गांवों में पहुंचकर स्टॉक रजिस्टर, सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता और पोस मशीन से होने वाली बिक्री की गहनता से जांच की। निरीक्षण के दौरान कड़ा निर्देश दिया गया कि दुकान या कैंटीन परिसर में किसी भी सूरत में शराब का सेवन नहीं होना चाहिए। दुकानदारों को पर्याप्त स्टॉक रखने और डिजिटल भुगतान सुनिश्चित करने को कहा गया। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि नियमों में लापरवाही मिली या दुकान के पास किसी को बैठाकर शराब पिलाते हुए पाया गया, तो संबंधित का लाइसेंस तत्काल निरस्त कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद