फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Every race and religion is above humanity: Mr. M.

हर जाति व धर्म से ऊपर है मानवता: श्रीएम

Wed, 27 Jan 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Wed, 27 Jan 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Every race and religion is above humanity: Mr. M.
कन्या कुमारी से कश्मीर तक की मानवता भाईचारे व प्रेम का संदेश देने वाली आशा यात्रा मंगलवार को सिरसागंज और फीरोजाबाद पहुंची। दोनों नगरों में यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।  समाज सुधारक आध्यात्मिक गुरू श्रीएम ने कहा कि मानवता जाति धर्म से ऊपर उठकर है।
विज्ञापन

समाज सुधारक आध्यात्मिक गुरू श्रीएम के नेतृत्व में प्रारंभ की गई आशा पदयात्रा में देश की कई नामीगिरामी हस्तियां शामिल हैं। यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज में शांति और सद्भाव का संदेश देना है।  पद यात्रा का सिरसागंज के कठफोरी पर एसडीएम सिरसागंज राजेश यादव, इंस्पेक्टर प्रमोद यादव ने  स्वागत किया गया। अनीतालय मैरिज होम पर जन सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष सुनील यादव व सहयोगियों ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद पदयात्रा मैन रोड होते हुए धातरी स्थित सिरसागंज पब्लिक स्कूल पर निर्देशक लक्ष्मीचंद्र यादव, राजेश्वर यादव, रामरतन, पूर्व चेयरमैन सरोज शर्मा, अशफाक अहमद, श्यामवीर सिंह व विद्यालय के  बच्चों ने बुके भेंट किए। ध्वजारोहण के पश्चात आध्यात्मिक गुरू श्री एम ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शांति और सद्भाव से बड़ी इस दुनिया में कोई चीज नहीं है। यह यात्रा भारत वर्ष में शांति प्रेम का संदेश देने को निकाली गई है। अगर हम ऐसा करने में कामयाब हुए तो समझेंगे कि यात्रा सफल हुई। यात्रा के साथ चल रहे सिरसागंज के पास स्थित ग्राम कोठी में जन्में रिटायर्ड डीजीपी डा. अजय कुमार व उनकी पत्नी तारा देवी रिटायर्ड एडीशनल चीफ सेक्रेटरी और विद्युत बोर्ड के पूर्व चेयरमैन रनवीर सिंह ने अपनी वाणी से लोगों का मनमोह लिया। यात्रा में कमांडर रवींद्र सिंह, प्रो. साहनी, मोनी, अम्बिका, अयूब, सरिता, ब्रिंडा, शंकर कुमार, राधा कृष्ण, सविता, सैंडी, कृष्णा कुलकर्णी आदि कई लोगों ने स्कूली बच्चों के साथ चले प्रश्न काल में बच्चों के सवालों के जवाब दिए। वहीं स्वास्थ्य में गड़बड़ी के चलतेश्री एम. को बीच में कार्यक्रम से वापस जाना पड़ा। कार्यक्रम के बाद यात्रा अगले पड़ाव के लिए रवाना हो गई। फीरोजाबाद पहुंची यात्रा की स्वागत नगर मजिस्ट्रेट रवींद्र सिंह व सीओ सिटी राजेश चौधरी ने किया। यात्रा रसूलपुर से प्रवेश करते हुए नगर में भ्रमण के साथ तिलक कालेज के प्रांगण में पहुंची। वहां गुरुद्वारा के साथ ही अन्य स्थानों पर दर्शन किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed