फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Evaluation: Physics turned in a copy of two notes

मूल्यांकन: फिजिक्स की कापी में निकला दो का नोट

Fri, 01 Apr 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 01 Apr 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Evaluation: Physics turned in a copy of two notes
मूल्यांकन कार्य करते शिक्षक
यूपी बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य तेजी से चल रहा है। डीएवी कालेज में चेक हो रहीं इंटरमीडिएट फिजिक्स की उत्तर पुस्तिकाओं के एक बंडल में चार हजार रुपये निकले। एक कापी में तो छात्र ने दो रुपये का नोट चिपका दिया। 
विज्ञापन

डीएवी इंटर कालेज में मूल्यांकन कार्य किया जा रहा है। इस केंद्र पर करीब दो लाख 20 हजार कापियां चेक होनी हैं। करीब 600 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई हैं। बाहरी जिलों से आईं उत्तर पुस्तिका में सामूहिक नकल के उदाहरण मिल रहे हैं। बहुविकल्पीय प्रश्न अगर किसी का गलत है तो पूरे बंडल में सभी कापियों का यही हाल है। कुछ छात्रों की कापियों में तो सौ से लेकर पांच सौ के नोट निकल रहे हैं। पास करने की फरियाद की है। वहीं फिजिक्स की एक कापी में दो रुपये का नोट चिपका मिला। छात्र ने खुद को पास करने की गुजारिश की। डीआईओएस रविंद्र सिंह ने छोटेलाल इंटर कालेज का निरीक्षण किया। इसके बाद डीएवी कालेज में निरीक्षण करने के लिए पहुंच गए। वहां प्रत्येक कमरे में जाकर शिक्षकों से समस्याएं पूछी। पंखे नहीं चल रहे थे, उन्होंने पंखों को सही कराकर स्वयं अपने सामने चलवाया। मूल्यांकन केंद्र पर शिक्षकों के पेयजल की व्यवस्था भी डीआईओएस ने कराई। इसके बाद शिकोहाबाद और सिरसागंज में भी निरीक्षण किया। दूसय
विज्ञापन


ठकुरई गुट ने काली पट्टी बांधकर किया मूल्यांकन
उप्र. माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुरई गुट ने काली पट्टी बांधकर मूल्यांकन कार्य किया। जिलाध्यक्ष सतीशचंद्र ने प्रदेश सरकार की शिक्षक विरोधी नीतियों का विरोध किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरी नेतागिरी से काम नहीं चलेगा 
डीआईओएस जब डीएवी कालेज पहुंचे तो शिक्षक संघ के एक जिलाध्यक्ष ने डीआईओएस से कहा कि हमारी समस्या को कोई ऊपर तक नहीं पहुंचाता है। इस पर डीआईओएस ने कहा कि कोरी नेतागिरी करने से काम नहीं चलेगा नेताजी। आप मेरे बारे में जान लीजिए। मैं शिक्षकों के हित में ही कार्य करता हूं। डीआईओएस की इस बात का शिक्षकों ने समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed