फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Entrepreneurs worried due to increase in raw material-gas prices, can increase the prices of products

कच्चे माल-गैस के दाम बढ़ृने से उद्यमी चिंतित, बढ़ा सकते हैं उत्पादों के दाम

Sun, 05 Dec 2021 12:07 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs worried due to increase in raw material-gas prices, can increase the prices of products
फिरोजाबाद ! औद्योगिक क्षेत्र स्थित माउथ ब्लोइंग कारखाने में लेजर पर तैयार होते कांच आइटम - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। कांच इकाइयों में खपने वाली नेचुरल गैस एवं कांच भंगार के दामों में हुए हालिया इजाफे से माउथ ब्लोइंग उत्पादों एवं कांच चूड़ी के दामों में इजाफा होने की संभावना तेज हो गई है। यह संकेत माउथ ब्लोइंग कांच आइटम एवं चूड़ी उत्पादक कारखानेदारों ने दिए हैं।
विज्ञापन

विगत माह की अवधि में कांच बनाने में प्रयुक्त मुख्य केमिकल सोडा-एस, कांच भंगार एवं नैचुरल गैस के दामों में तीन रुपये से लेकर 11 रुपये तक की बढ़ोत्तरी हो चुकी है। इससे विभिन्न किस्म के कांच उत्पादों का निर्माण करने वाले कारखानेदार एवं चूड़ी उत्पाद इकाई संचालकों की चिंता बढ़ गई है। त्योहारी सीजन के बीच कोरोना के नए वैरिएंट की आहट ने वैश्विक मंदी जैसे हालत पैदा कर दिए हैं। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगने से भी कांच उद्योग सहमा हुआ है।
विज्ञापन

ऐसे में मंदी की मार झेल रहे कांच उद्योग जगत में एक बार फिर से अघोषित बंदी जैसे हालात उत्पन्न होते दिख रहे हैं। कारखानेदारों की मानें तो कोरोना के नए वैरिएंट से सहमे देश-विदेश के कांच व चूड़ी कारोबारियों ने पुराने ऑर्डरों को रोक देने की बात कही है। इस बाबत शनिवार कांच उत्पाद तैयार करने में प्रयुक्त केमिकल, नेचुरल गैस एवं भंगार के दामों में इजाफा से उत्पन्न हालातों को लेकर कारखानेदारों की आपात बैठक गई। बैठक में कई कारखानेदारों ने माउथ ब्लोइंग उत्पादों एवं सादा चूड़ी के तौडा के दाम में छह रुपये से लेकर दस रुपये तक की बढ़ोत्तरी की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
-सोडा-एस की वर्तमान दर-- ---37 रुपये प्रति किलोग्राम
-नेचुरल गैस की वर्तमान दर--- 28.37 रुपये प्रति घनमीटर
-कांच भंगार की वर्तमान दर--- 9.50 रुपये प्रति किलोग्राम
----
कच्चे माल एवं नेचुरल गैस के दाम में बढ़ोत्तरी के कारण सादा चूड़ी तैयार करने में लागत बढ़ेगी। थोड़े-बहुत अंतर को दूर कर सकते हैं लेकिन वर्तमान स्थिति में सादा चूड़ी का तैयार तोड़े पर तीन से छह रुपये तक की लागत बढ़ेगी। मंदी के दौर में सादा चूड़ी के दामों बढ़ोत्तरी करना कठिन निर्णय होगा। संगठन से जुडे़ लोगों से बातचीत कर रहे हैं।

बिन्नी मित्तल अध्यक्ष द इंडस्ट्रियल कोऑपरेटिव सोसाइटी
---
कोरोना के नए वैरिएंट की आशंका ने वैश्विक मंदी जैसे हालत हैं। कच्चे माल एवं नेचुरल गैस के दाम लगातार बढ़ने से हालात बिगड़ रहे हैं। कांच उत्पादों की लागत बढ़ने एवं पुराने ऑर्डर पूरा कराने के बीच काफी बड़ा अंतर है। इस समस्या से निपटने को औद्योगिक संगठनों की संयुक्त बैठक में विचार करेंगे।
राजकुमार मित्तल अध्यक्ष यूपीजीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed