{"_id":"5e5e4c95d0c272af2e029e836bd46cd5","slug":"employees-beaten-on-power-disconnection-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कनेक्शन काटने पर पीटे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कनेक्शन काटने पर पीटे कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
Updated Tue, 23 Feb 2016 08:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकाया राशि पर बिजली कनेक्शन काटने गई विद्युत विभाग की टीम पर क्षेत्रीय लोगों ने हमला बोल दिया। चार कर्मचारी घायल हो गए। इसमें दो की हालत गंभीर है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करा दिया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस तहरीर आने पर कार्रवाई की बात कह रही है।
मंगलवार दोपहर लाइनपार थाना क्षेत्र की लेबर कालोनी निवासी उमेश चंद्र पचौरी पर विद्युत विभाग का बकाया है। इसको जमा कराने के लिए अधिकारियों ने उमेश के परिवारीजनों से कहा, लेकिन उन्होंने बिल जमा करने से मना कर दिया। इस पर कर्मचारियों ने अधिकारियों के निर्देश पर उमेश के घर की बिजली काट दी। उमेश के परिवारीजनों के साथ क्षेत्रीय लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने कर्मचारियों पर हमला बोल दिया। इससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। सूचना पर लाइनपार थाने का फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने मामले को शांत करा दिया। तब तक आक्रोशित लोगों ने विद्युत विभाग के कर्मचारी सुभाष पुत्र हेत सिंह निवासी निकाऊ, बरकत अली पुत्र सौकत अली निवासी खैरगढ़ के साथ सुधीर और अमित गुप्ता को पीट दिया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। यहां सुभाष और बरकत अली की हालत गंभीर होने पर भर्ती कर लिया गया। वहीं कोतवाल लाइनपार का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपी हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।