{"_id":"65058db0f55cf4687a030086","slug":"electricity-theft-caught-in-six-houses-in-hajipura-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-4892-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: हाजीपुरा में छह घरों में पकड़ी बिजली चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: हाजीपुरा में छह घरों में पकड़ी बिजली चोरी
Sat, 16 Sep 2023 04:42 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 16 Sep 2023 04:42 PM IST
विज्ञापन
हाजीपुरा में छह घरों में पकड़ी बिजली चोरी
फिरोजाबाद। विद्युत चोरी को रोकने के लिए विद्युत निगम की टीम ने रसूलपुर बिजली घर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। टीम सुबह चार बजे पुलिस फोर्स और पीएसी के जवानों के साथ क्षेत्र में पहुंची। छह घरों में विद्युत चोरी पकड़ी गई।
एक्सईएन अनुज सेठ के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस क्षेत्र में सर्वाधिक स्मार्ट मीटर लगे हैं। इसके बाद भी विद्युत चोरी के मामले में कमी नहीं आई है। टीम ने चेकिंग के दौरान देखा कि मीटर को ही बाईपास करके विद्युत चोरी की जा रही है। इसके लिए लोगों ने विद्युत पोल से अतिरिक्त केबिल डाल रखी थी। टीम ने अवैध केबिल को काटकर अपने कब्जे में ले लिया। टीम ने इन उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। संवाद