फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   electricity, smart, meeter, firozabad, power

प्रतिदिन लगाए जाएंगे पांच सौ स्मार्ट मीटर, एसडीओ को दी जिम्मेदारी

Tue, 28 Jul 2020 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
electricity, smart, meeter, firozabad, power
फिरोजाबाद। बिजली चोरी रोकने के लिए विभागीय अधिकारियों ने एक बार फिर से पहल शुरू कर दी है। लॉकडाउन के कारण स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य बाधित हुआ था, वह फिर से तेजी पकड़ने लगा है। अब प्रतिदिन पांच सौ मीटर लगाने का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। विभागीय अधिकारियों की माने तो शहर में एक लाख स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य शासन द्वारा दिया गया था।
विज्ञापन

जिससे बिजली चोरी को रोका जा सके। यह कार्य वित्तीय वर्ष 2019-20 में शुरू किया गया था। अभियान की शुरुआत रसूलपुर क्षेत्र से की गई थी। इस बीच 25 मार्च से कोरोना संक्रमण को लेकर जहां लॉकडाउन शुरू हुआ था। वहीं यह कार्य भी बाधित हो गया था। लॉकडाउन से पूर्व जहां शहर में करीब 17 हजार स्मार्ट मीटर लगा दिए गए थे। वहीं करीब 87 हजार मीटर लगना शेष रहे गए थे। अब विभाग ने फिर से पहल शुरू कर दी है। एक्सईएन अरविंद पांडेय ने बताया कि सभी एसडीओ को एक दिन में कम से कम पांच सौ से लेकर छह सौ मीटर लगाने का लक्ष्य दिया गया है। जिससे दिसंबर माह से पूर्व शहर में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य पूर्ण कर लिया जाए।
विज्ञापन

31 जुलाई के बाद माफ नहीं होगा अप्रैल माह का बिल
फिरोजाबाद। लॉकडाउन के बीच अप्रैल माह का बिल माफ करने के लिए विद्युत विभाग द्वारा चलाई जा रही योजना 31 जुलाई को समाप्त हो जाएगी। एक्सईएन अरविंद पांडेय ने बताया कि जो लोग 31 जुलाई तक अपना पूरा बिल जमा कर देंगे। उनको अगस्त माह के बिल में अप्रैल माह के बिल को माफ कर दिया जाएगा। जिससे उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ मिल सके। 31 जुलाई के बाद इस योजना का लाभ उपभोक्ताओं को नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed