फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   election,political,panchayat chunaav,election commission

एएमए कार्यालय एवं नौ ब्लाकों में पहले दिन नहीं मिले नामांकन,नो ड्यूज प्रमाणपत्र बनवाते दिखे उम्मीदवार

Sat, 27 Mar 2021 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
election,political,panchayat chunaav,election commission
पंचायत चुनाव को लेकर कलक्ट्रेट स्थित चुनाव कार्यालय में काम में जुटे कर्मचारी। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी शनिवार को सरकारी कार्यालयों में चलती रही। जिला निर्वाचन कार्यालय में ब्लॉकों के साथ-साथ अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत कार्यालय में नामांकन पत्र लेने को लोग पहुंच गए, लेकिन दोपहर तक नामांकन पत्र नहीं होने के कारण लोग विभाग से नो ड्यूज प्रमाणपत्र बनवाने के साथ वापस लौट गए।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ अधिकारियों के साथ-साथ प्रधान, बीडीसी एवं जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों ने तैयारी शुरू कर दी। हालांकि पहले दिन नामांकन पत्रों की बिक्री तो किसी ब्लॉक के साथ जिला मुख्यालय पर नहीं हो सकी, लेकिन नो ड्यूज प्रमाणपत्र बनवाने की कार्रवाई करते दिखाई दिए। जिला मुख्यालय स्थित अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत देशराज सिंह कार्यालय में मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन

स्टाफ ने बताया कि वह नामांकन पत्रों के साथ अन्य सामग्री लेने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय गए हैं। प्रथम तल पर स्थित कार्यालय में वरिष्ठ लिपिक के यहां नो ड्यूज प्रमाणपत्र बनवाने के लिए जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार पहुंचे। जिले के सभी नौ ब्लॉकों में यह देखने को मिला। अफसरों का कहना था कि नामांकन पत्रों की बिक्री अब होली के बाद ही प्रारंभ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सक्रिय दिखा स्टाफ
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कार्यालय में शनिवार को स्टाफ सक्रिय दिखा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार मिश्र, अनिल अग्रवाल, मनीष शर्मा सहित पूरा स्टाफ चुनावी कामकाज निपटाता दिखाई दिया। ब्लॉकों से एडीओ पंचायत नामांकन पत्र के साथ अन्य अभिलेखों को ले जाते दिखाई दिए।

कंट्रोल रूम हुआ सुचारू
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के कंट्रोल रूम प्रभारी बनाए गए उप निदेशक कृषि प्रसार डॉ. हंसराज ने कंट्रोल रूम का संचालन शनिवार से प्रारंभ कर दिया। डॉ. हंसराज ने बताया कि कंट्रोल रूम को 24 घंटे संचालित किए जाने के लिए स्टाफ को तैनात कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed