{"_id":"605f70ad8ebc3e59123143e8","slug":"election-political-panchayat-chunaav-election-commission-firozabad-news-agr486453310","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 एवं 31 मार्च को खुले रहेंगें मतदान केंद्र बनाए गए प्राथमिक,माध्यमिक एवं इंटर कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 एवं 31 मार्च को खुले रहेंगें मतदान केंद्र बनाए गए प्राथमिक,माध्यमिक एवं इंटर कॉलेज
विज्ञापन
फिरोजाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान केंद्र बनाए गए स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं की जांच के लिए सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट 30 एवं 31 मार्च को स्कूलों में दस्तक देंगे। 31 मार्च को निरीक्षण आख्या जिलाधिकारी को उपलब्ध करानी होगी। डीएम ने जिले के सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं हाईस्कूल, इंटरमीडिएट स्कूल को 30 एवं 31 मार्च को सुबह नौ से शाम को पांच बजे तक खोले रखने के निर्देश दिए हैं।
डीएम चंद्र विजय सिंह ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिले में तीसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होना है। इसके लिए जिले के सभी मतदान केंद्रों पर जाने वाले कार्मिकों के लिए मूलभूत सुविधाएं जैसे पंखा, लाइट, पानी एवं रैंप आदि की जांच के लिए 30 एवं 31 मार्च को जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों को तैनात कर दिया है। जिले में नियुक्त किए गए मजिस्ट्रेटों द्वारा 30 एवं 31 मार्च को मतदान केंद्रों पर दस्तक देकर यहां का निरीक्षण आख्या रिपोर्ट 31 मार्च को शाम को पांच बजे उपलब्ध करानी होगी।
डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी, सभी बीडीओ एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि वह अपने स्तर से समस्त प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं हाईस्कूल, इंटरमीडिएट विद्यालयों को 30 व 31 मार्च 2021 को सुबह नौ से शाम को पांच बजे तक स्कूल खोलने को निर्देशित करें। कोई विद्यालय उक्त निर्धारित तिथि एवं समय पर बंद पाया गया तो संबंधित प्रधानाध्यापक के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।