{"_id":"602ff9a68ebc3ee923751373","slug":"electicity-bill-problem-corruption-in-electicity-department-electicity-department-firozabad-dakshinachal-vidyut-vitran-khand-mla-firozabad-mla-sadar-firozabad-mla-city-firozabad-firozabad-news-agr481414557","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर एमएलए ने विधानसभा में उठाया शहर के बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदर एमएलए ने विधानसभा में उठाया शहर के बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का मुद्दा
विज्ञापन
फिरोजाबाद। भाजपा विधायक मनीष असीजा ने शुक्रवार के दिन विधानसभा को जनपद के लोगों की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने शहर के बिजली उपभोक्ताओं, दुघर्टना पीड़ितों, श्रमिकों आदि से जुड़ी समस्याओं और मजदूरों का पारिश्रामिक बढ़ाने की मांग विधानसभा में की।
विधायक ने फिरोजाबाद के लोगों की आवाज को सदन में उठाते हुए कहा कि बिजली विभाग पूरी तरह मनमानी कर रहा है। बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं को मन मुताबिक बिजली के बिल भेजे जा रहे हैं। इससे उपभोक्ता बिजली के बिलों को त्रुटी रहित कराने के लिए विभाग और आला अफसरों के चक्कर काट रहे हैं। कई लोगों से बिल ठीक कराने के नाम पर सुविधा शुल्क मांगा जा रहा है। उन्होंने गलत बिल भेजने वाले अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कांच चूड़ी जुड़ाई करने वाले मजदूरों गुजारा अब मिलने वाली मजदूरी से नहीं चल पा रहा।
उन्होंने सन्निर्माण श्रमिकों की समस्याओं को रखते हुए न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने की मांग की। इसके साथ ही विधानसभा में उन्होंने एआरटीओ कार्यालय में भ्रष्टाचार के मुद्दे की शिकायत पर जवाब मिला कि इसकी जांच शुरू करा दी गई है। वहीं जिला जेल में बंदियों के मिलाई घर की समस्या को रखते हुए उन्होंने कहा उसकी छत बेहद नीची हैं, जगह भी कम है। उनके इस प्रस्ताव का मंजूर करते हुए जिला जेल की छत को ऊंचा कराने और उनकी क्षमता का विस्तार करने का प्रस्ताव पास किया गया।