फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Elders honored on Foundation Day

Firozabad News: स्थापना दिवस पर वृद्धों को किया सम्मानित

Sat, 16 Sep 2023 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 16 Sep 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Elders honored on Foundation Day
फिरोजाबाद। काकुत्स्थ विकास महासभा द्वारा शुक्रवार को तीसरा स्थापना दिवस छदामी लाल जैन मंदिर स्थित हाल में मनाया गया। कार्यक्रम में वृद्धों को सम्मानित किया गया। साथ ही समाज के विकास को लेकर चर्चा भी की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने काकुत्स्थ महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि हम सभी को मिलकर समाज का विकास करना है। इसलिए हम सभी एकजुटता का परिचय देना होगा। जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह ने कहा कि समाज को अलग पहचान दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। छोटे से छोटे कार्यकर्ता को साथ लेकर समाज को शिखर पर ले जाने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान डाॅ. सुखवीर सिंह, संतोष सिंह, जोगिंदर सिंह, त्रिलोकी सिंह, हरिकिशन सिंह, राजेश कुमार, विकास कुमार, देवेंद्र सिंह, हरिशचंद्र सिंह, आशाराम मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
ये हुए सम्मानित
कार्यक्रम में समाज के रामकेशव, मोहनलाल, अनूप सिंह, राधेश्याम, शिवशंकर, बलवीर सिंह, रमेशचंद्र, आत्मप्रकाश, शिवकुमार, नाथूराम, सुरेंद्र सिंह, रामअवतार, रामनरेश, नाथू सिंह, ब्रजराज, संतोष और त्रिलोकी को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed