फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Elderly man taken hostage and beaten, forced to get the deed of house done

Firozabad News: बंधक बनाकर बुजुर्ग को पीटा, जबरन कराया मकान का बैनामा

Fri, 15 Dec 2023 08:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 15 Dec 2023 08:02 PM IST
विज्ञापन
Elderly man taken hostage and beaten, forced to get the deed of house done
बंधक बनाकर बुजुर्ग को पीटा, जबरन कराया मकान का बैनामा
विज्ञापन

चार दिन तक आरोपी देते रहे जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र में दबंगों ने एक वृद्ध को बंधक बना लिया। चार दिन तक उसकी पिटाई की। उसके बाद जान से मारने का डर दिखाकर उसके खाते से पैसे निकलवाए। इसके बाद तहसील ले जाकर जबरन मकान का बैनामा भी करा लिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर उसका मेडिकल कराने के बाद मुकदमा दर्ज किया है।

सुपर फैक्टरी रोड निवासी हाशिम ने बताया कि एक दिसंबर को शबाना, दिलशाद, अनवार और इकबाल उसे जबरन घर से साथ ले गए। इन लोगों ने घर में बंधक बनाकर उसकी पिटाई की। उसके बाद अब्बास नगर निवासी चांद बाबू उसे जबरन एक जंगलनुमा स्थान पर बनी कोठरी में ले गया और बंद करके ताला लगा दिया। उसके बाद जान से मारने की धमकी देकर 2 दिसंबर को ठारपूठा स्थित एक जनसेवा केंद्र पर लेक जाकर अंगूठा लगवाकर पैसे निकालने का प्रयास किया। लेकिन पैसे नहीं निकले। फिर वहां से उसे सिरसागंज ले गए। वहां के जनसेवा केंद्र पर खाते से जबरन अंगूठा लगवाकर 28 हजार रुपये निकलवा लिए। उसके बाद 4 दिसंबर को हत्या करने का डर दिखाकर तहसील ले गए। जहां बिना कोई पैसा दिए एक मकान का बैनामा जबरन शबाना के नाम करा लिया। फिर उसे छोड़ दिया। शबाना कार्रवाई करने पर झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी भी देती है। पीड़ित दबंगों से छूटकर सीधे थाने पहुंच गया और पुलिस को आपबीती बताई। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि बंधक बनाकर पैसा निकलवाने और मकान का बैनामा कराने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed