{"_id":"1f75f795dd0b88516ef9effc8602fe11","slug":"eight-thousand-possessed-arms-license-cancellation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ हजार शस्त्र लाइसेंस पर निरस्तीकरण का साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ हजार शस्त्र लाइसेंस पर निरस्तीकरण का साया
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Tue, 19 May 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के आठ हजार शस्त्र लाइसेंस निरस्त हो सकते हैं। प्रशासन को इनका ब्योरा अभी तक प्राप्त नहीं हो सका है। इसके कारण इनकी फीडिंग नहीं कराई जा सकी है। वहीं जिला बनने के बाद जारी करीब 16 हजार से अधिक की फीडिंग का काम पूरा हो चुका है। इनमें फीरोजाबाद जनपद बनने से पूर्व 3500 मैनपुरी तथा 4500 के करीब आगरा जिले से जारी हुए थे।
शस्त्र लाइसेंस के दुरुपयोग एवं एक व्यक्ति के द्वारा कई राज्यों में लाइसेंस बनवाने के मामले प्रकाश में आने के ही बाद नेशनल सॉफ्टवेयर पर सभी लाइसेंसधारकों का ब्योरा फीड कराने का निर्णय लिया गया है। प्रशासन द्वारा इसकी फीडिंग का काम पिछले करीब एक वर्ष से किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा जिले से जारी करीब 16 हजार शस्त्र लाइसेंसों की फीडिंग का काम पूरा हो चुका है। वहीं फीरोजाबाद जिला गठन (पांच फरवरी 1989) से पूर्व आगरा एवं मैनपुरी जिलों से जारी लाइसेंसों की फीडिंग का काम अभी तक नहीं हो सकी है। इसके कारण जिला प्रशासन ने ऐसे करीब आठ हजार शस्त्र लाइसेंसों को निरस्त करने की तैयारी शुरू कर दी है। एडीएम कर्मेंद्र सिंह ने कहा कि जिनकी फीडिंग का काम पूरा हो गया है, उन सभी को लाइसेंस का कोड भी जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि फीरोजाबाद जिले के गठन से पूर्व के करीब आठ हजार शस्त्र लाइसेंसों की फीडिंग का कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि इनमें 3500 मैनपुरी तथा 4500 शस्त्र लाइसेंस आगरा जिले के शामिल हैं। इन सभी को शीघ्र नोटिस जारी किया जाएगा। एक माह के अंदर यदि फीडिंग नहीं कराई तो लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।