{"_id":"60f70bd08ebc3e945f738cea","slug":"eid-ul-azha-today-namaz-will-not-be-offered-in-idgah-firozabad-news-agr500536367","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद उल अजहा आज,ईदगाह में नहीं अदा की जाएगी नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद उल अजहा आज,ईदगाह में नहीं अदा की जाएगी नमाज
विज्ञापन
टूंडला बाजार में ईद पूर्व संध्या पर खरीदारी करते मुस्लिम महिलाएं
- फोटो : TUNDLA
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद/टूंडला। ईद-उल-अजहा आज मनाई जाएगी। मस्जिदों से मंगलवार की शाम को इसका एलान किया गया। सदर बाजार स्थित शहर की प्रमुख मस्जिदों ने अपने क्षेत्रीय मस्जिदों में नमाज अदा करने की अपील की गई। कुर्बानी के लिए बकरों की खरीददारी का क्रम देर रात तक चलता रहा।
ईदगाह कमेटी की बैठक मस्जिद मेवा फरोशान में इमाम ए ईदगाह मौलाना मोहम्मद शफी कासमी की अध्यक्षता में हुई। इसमें कोरोना की तीसरी लहर की आमद को ध्यान में रखते हुए एक राय होकर निर्णय लिया कि ईद-उल-अजहा की नमाज ईदगाह में नहीं होगी। शहर वासियों से अपील की है कि वह अपने-अपने मोहल्ले की मस्जिदों में कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए नमाज अदा करें। कुर्बानी खुले में हरगिज न करें। कुर्बानी के बाद वेस्टेज को पॉलीथीन में बंद कर नगर निगम के कूड़ेदान में डालें। जिन जानवरों की कुर्बानी पर पाबंदी है उनकी कुर्बानी न करें। कुर्बानी के दौरान का कोई फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर न करें। मीटिंग में ईदगाह कमेटी के सचिव इसरार अहमद, मुफ्ती रजीउद्दीन, हाजी जमीरुल इस्लाम, गौहर खान, असद खान शामिल रहे।
इधर ईद उल अजहा को लेकर मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में तैयारियां की जाती रही। नए कपड़े पहनकर मस्जिद में नमाज अदा करने की जाने की तैयारी करता दिखाई दिया।
विज्ञापन
बाजार में खरीददारी करने वालों की रही भीड़
फिरोजाबाद। ईद उल अजहा को लेकर मंगलवार को बाजार में खरीददारी करने वालों की भीड़ रही। दुकानदारों के यहां कोई सेवइयां तो कोई अन्य सामान की खरीददारी कर रहा था। इसका क्रम देरशाम तक चलता रहा।
डीएम ने मजिस्ट्रेट किए तैनात
फिरोजाबाद। डीएम चंद्र विजय सिंह ने ईद उल अजहा (बकरीद) के मौके पर नमाज अदा कराने व शांति व्यवस्था बनाए रखने को नगर मजिस्ट्रेट गुलशन कुमार को समूचे नगर की जिम्मेदारी सौंपी है। एसडीएम सदर राजेश कुमार को ईदगाह, डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय कुमारचंद्र ज्वालिया को जामा मस्जिद, तहसीलदार सदर डॉ. संतराज सिंह को आगाशाही मस्जिद, डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय नवोदिता शर्मा को शाही मस्जिद पर तैनात किया है। इनके साथ पुलिस फोर्स मुस्तैद रहेगा। शहर व कस्बों में नमाज की व्यवस्था एसडीएम, तहसीलदार जिम्मेदार होंगे।
‘अमन से मनाएं ईद-उल-अजहा, खुले में न करें कुर्बानी’
शिकोहाबाद। शांति कमेटी की बैठक कोतवाली परिसर में एसडीएम देवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में सीओ राजवीर सिंह मौजूद रहे। एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह ने मुस्लिम समाज से कहा कि वे ईद का त्यौहार शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ मनाएं। खुले में कुर्बानी न करें। मुस्लिम आबादी वाले क्षेत्रों में साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखने के लिए कहा। कोतवाल बृजेश कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया। पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि अब्दुल वाहिद, ठाकुर सुदीप सिंह, राजीव गुप्ता, इसरार बब्बू, अरुण गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, मौलाना हबीब असरफ, अच्छे भाई, सफाई निरीक्षक कुलदीप सिंह, अनुज अग्रवाल, योगेश गुप्ता, अजय मित्तल मनोज जैन, प्रिंस जैन आदि मौजूद रहे।
बकरीद पर गोवंश की कुर्बानी न होने दी जाए
शिकोहाबाद। उजाला हितैषी गोवंश समाज सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय सलाहकार अशोक राजपूत के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से उनके कार्यालय में मिला। प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी को बकरीद के मौके पर गोवंश की कुर्बानी पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में अशोक कुमार शुक्ला राष्ट्रीय सचिव, गोपालशर्मा, सुरेश वर्मा, अजय भारद्वाज, जसवंत सिंह, डीके शर्मा, सुरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
नियमों का उलंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई-सीओ
टूंडला। पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा कि बकरीद के पर्व को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। कोई भी कोविड-19 गाइड लाइन का उल्लंघन नहीं करेगा। सरकार द्वारा निर्देशित तय मानक के अनुसार ही नमाज अदा कराई जाएगी। यदि कोई नियमों का उल्लंघन करेगा तो कार्रवाई की जाएगी।
वहीं पालिका एसआई सुनील टैगोर की टीम द्वारा ईदगाह पर साफ-सफाई कराई गई। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह एक बार पुन: सफाई अभियान चलाते हुए ईदगाह जाने वाले रास्ते पर चूना का छिड़काव कराया जाएगा। साथ ही आवारा जानवरों को बंद रखा जाएगा।
फोटो-