फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Eid-ul-Adha: Prayers sought for peace in the country

ईद उल अजहा: देश में अमन-चैन के लिए मांगी दुआ

Wed, 21 Jul 2021 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Eid-ul-Adha: Prayers sought for peace in the country
रफ़रोजाबाद ! ईद -उल अजहा के मौके पर कश्मीरी गेट स्थित मस्जिद में नमाज अता करते लोग - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। ईद उल अजहा (बकरीद) की नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए अदा की गई। कोरोना संक्रमण के चलते अधिकांश लोगों ने घरों पर नमाज अदा कर अल्लाह ताला से मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी। नमाज अदा करने के बाद घरों पर कुर्बानी दी गई।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण ईद उल अजहा पर इस बार ईदगाह में नमाज अदा नहीं की गई। जिला प्रशासन की ओर से भी ईदगाह की ओर जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया था। सदर बाजार स्थित जामा मस्जिद की ओर जाने वाले रास्तों पर भी फोर्स की तैनाती थी। सदर बाजार स्थित जामा मस्जिद में 50 लोगों को मौलाना अरशद अलीम ने नमाज अदा कराई।
विज्ञापन

मस्जिद मेवा फरोशांन में ईदगाह एवं मस्जिद मेवा फरोशांन के इमाम मौलाना मोहम्मद सफी कासमी ने नमाज अदा करा मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी। ईदगाह कमेटी के सचिव इसरार अहमद एवं करबला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्ला खां ने घर पर नमाज अदा की। कटरा पठानान स्थित शाही मस्जिद में मौलाना मोहम्मद आरिफ, आगाशाही मस्जिद, मोहल्ला कश्मीरी गेट स्थित खैरुल मस्जिद में मौलाना मुमताज ने नमाज अदा कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन की टीमें सुबह से रहीं अलर्ट
फिरोजाबाद। ईद-उल-अजहा के मद्देनजर पुलिस फोर्स बुधवार सुबह से ही सक्रिय रहा। एसपी सिटी मुकेशचंद्र मिश्र एवं सीओ सिटी ने गांधी पार्क (ईदगाह) की ओर जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया गया। ईदगाह पर एसडीएम सदर राजेश कुमार वर्मा,एसडीएम मुख्यालय कुमार चंद्र ज्वालिया ने सदर बाजार स्थित जामा मस्जिद तो एसडीएम मुख्यालय निवोदिता शर्मा ने कटरा पठानान में स्थित शाही मस्जिद में नमाज अदा करने के दौरान व्यवस्थाओं को संभाला। तहसीलदार सदर डॉ. संतराज सिंह पुलिस फोर्स के साथ हाजीपुरा स्थित आगाशाही मस्जिद पर तैनात दिखाई दिए।
गांधी पार्क में टहलने को आने वालों को बैरंग लौटाया
फिरोजाबाद। गांधी पार्क में तड़के टहलने के लिए आने वालों के लिए पार्क पांच बजे खोल दिया गया था। सुबह बड़ी संख्या में लोग मॉनिंग वॉक करने के लिए पार्क में लोग पहुंच गए लेकिन पुलिस फोर्स ने छह बजे ही पार्क के अंदर से सभी लोगों को बाहर निकालने के साथ ही गेट को बंद करा दिया था। इसके बाद किसी को प्रवेश नहीं दिया गया।

राजनीतिक-सामाजिक संगठन रहे सक्रिय
फिरोजाबाद। ईद-उल-अजहा पर राजनीतिक दलों से जुड़े लोग सक्रिय रहे। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग ने मूली वाला खेत पर स्थित कैंप कार्यालय पर लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान चांद कुरैशी, वकार अहमद, नूरुल हुदा लाला राइन, आजम इरफान मौजूद थे। कांग्रेस के हाजी नसीर अहमद, जावेद उमर, गुलाम जिलानी, सपा के वरिष्ठ नेता खालिद नसीर समेत सपा नेताओं ने ईद का मुबारकबाद दी। बसपा के महानगर अध्यक्ष शफात खान राजू, पार्षद शाहिद अंसारी, महबूब अजीज, असलम भोला, वरिष्ठ अधिवक्ता अब्दुल सलाम, शकील खान एडवोकेट ने ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed