फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   education news,jasrana news,school annual festival,school annual program,jasrana school

जसराना स्कूल के वार्षिकोत्सव में प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

Thu, 25 Feb 2021 11:23 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
education news,jasrana news,school annual festival,school annual program,jasrana school
जसराना- वार्षिकोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुति करतीं छात्राएं। - फोटो : FIROZABAD
जसराना। प्रेमी माधव इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव में पुराने छात्रों के साथ क्षेत्र की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

विद्यालय के चालीस वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक रामरक्षपाल सिंह, प्रबंधक सूबेदार गुप्ता, पूर्व प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने किया। छात्र एवं छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से समाज की ज्वलंत समस्याओं पर कटाक्ष करते हुए सामाजिक सद्भाव का आह्वान किया। विद्यालय प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। छात्र अक्षांश यादव ने बांसुरी बजाकर सभी की वाहवाही लूटी। उप्र माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सनिल कुमार ने कहा जसराना के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं का भंडार हैं।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार ने पीसीएस की परीक्षा में क्षेत्र के निवासी विदित कुमार का नायब तहसीलदार बनने पर सम्मान किया गया। कार्यक्रम संचालन गार्गी यादव ने किया। इस दौरान अमलेंद्र लोधी, सुग्रीव फौजी, राघवेंद्र नागर, जगदीश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के प्रथम छात्र का किया गया सम्मान
जसराना। जसराना के प्रेमी माधव इंटर कॉलेज में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में जहां क्षेत्र की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया वहीं चालीस वर्ष पूर्व स्थापित विद्यालय के प्रथम छात्र रहे श्रीनिवास यादव निवासी नगला झील का विद्यालय प्रबंधन द्वारा विशेष रुप से सम्मान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed