फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   education

सचिवों और सहायक शिक्षकां सहित पांच को कारण बताओ नोटिस

Sat, 28 Nov 2020 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
education
फिरोजाबाद। मुख्य विकास अधिकारी नेहा जैन ने शनिवार को परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय भवन जर्जर अवस्था में मिला। एक जगह बच्चों को स्वेटर वितरण नहीं किए जाने की बात सामने आई। वहीं बगैर सूचना अनुपस्थिति के कारण दो पंचायत सचिव और दो सहायक शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। बीएसए को शिकोहाबाद व फिरोजाबाद नगर क्षेत्र के विद्यालयों का भ्रमण करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

निरीक्षण को पहुंची सीडीओ को मुहम्मदपुर नवादा स्थिति परिषदीय स्कूल के कक्ष और बरामदा जर्जर स्थिति में मिले। विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को स्वेटर वितरण नहीं किए जाने की बात प्रकाश में आई। उन्होंने आवश्यक कार्रवाई के लिए बीएसए को निर्देश दिए। जमालपुर मरघटी में तैनात सहायक अध्यापक कीर्तिपाल बगैर सूचना अनुपस्थित मिले। वहीं स्कूल भवन के लिए पर्याप्त रास्ता उपलब्ध नहीं था। स्कूल में दिव्यांग बच्चों के लिए शौचालय निर्माण नहीं कराया गया है। इस दौरान अनुपस्थित शिक्षक व पंचायत सचिव सतेंद्र कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। शिकोहाबाद नगर क्षेत्र में संचालित कन्या विद्यालय एक, तीन व चार में कई खामियां मिलीं। अध्यापक भी बगैर सूचना अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन

सीडीओ को प्राथमिक विद्यालय सरगवां में भी कई खामियां मिलीं। सहायक अध्यापक जितेंद्र कुमार भी अनुपस्थित मिले। विद्यालय में दिव्यांग छात्रों के लिए शौचालय तक नहीं बनाया गया है। पंचायत सचिव दाऊदयाल से स्पष्टीकरण मांगा गया है। आसफाबाद स्थित परिषदीय स्कूल में तैनात शिक्षक एवं एआरपी सर्वेश्वर दयाल के बारे में पता चला कि वह दो दिन बाद विद्यालय आए हैं। जबकि अनुदेशक अनुपस्थित मिले। सीडीओ ने एआरपी व अनुदेशक को कारण बताओ नोटिस जारी करने एवं नगर क्षेत्र में संचालित परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed