{"_id":"60fee0508ebc3e587d73b503","slug":"edible-oil-adulteration-in-milk-cake-and-barfi-too-many-samples-failed-firozabad-news-agr5012799195","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल्क केक और बर्फी में भी खाद्य तेल की मिलावट, कई नमूने फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिल्क केक और बर्फी में भी खाद्य तेल की मिलावट, कई नमूने फेल
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले के लोगों को महंगाई के साथ मिलावटी खाद्य पदार्थों का सामना करना पड़ रहा है। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लिए गए नमूनों की रिपोर्ट में कई नमूने फेल हुए हैं। विक्रेताओं के खिलाफ खाद्य विभाग न्यायालय में मुकदमा दर्ज करा रहा है।
जिला अभिहित अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि स्टेशन रोड शिकोहाबाद स्थित सर्वेश यादव की मिठाई की दुकान से 22 मार्च को बूंदी के लड्डू का नमूना लिया गया था। जांच रिपोर्ट में रंग की मात्रा अधिक मिलने पर असुरक्षित घोषित किया गया। फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन के सामने से रामसेवक मिठाई की दुकान से लिया सोन पापड़ी में प्रतिबंधित रंग ओरामाइन की मिलावट पाए जाने पर असुरक्षित घोषित किया है। कठफोरी स्थित विपिन की दुकान से नमकीन का नमूना लिया गया। जांच रिपोर्ट में सिंथेटिक रंग बटर येलो की मिलावट पाए जाने पर असुरक्षित पाया गया है। जहारवीर नगर सिरसागंज स्थित सुरेशचंद्र के बेकरी से रस्क का लिया नमूना पैकेट पर पूरी जानकारी अंकित न होने के कारण मिथ्याछाप घोषित किया गया। टूंडला टोल प्लाजा पर अमृत बेकर्स आगरा के वाहन से लिया रस्क का नमूना भी फेल हुआ है। चंद्रा ढाबा उसायनी से लिए गए पनीर की गुणवत्ता भी मानक के अनुसार नहीं पाई गई। मैनपुरी रोड शिकोहाबाद स्थित राजीव की मिठाई की दुकान से लिया मिल्क केक और बड़ा बाजार शिकोहाबाद में विपिन बंसल से लिया मिर्च पाउडर और पोस्त का भी फेल हुआ है।
जिला अभिहित अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि मिलावट के खिलाफ जनपद में अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य पदार्थों के नमूने फेल हुए हैं, उनके खिलाफ एडीएम कोर्ट में मुकदमा दायर किया जा रहा है। जुर्माना वसूला जाएगा।