फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Eco tourism facilities will increase for tourists in Rapdi.

Firozabad News: ईको टूरिज्म रपड़ी में पर्यटकों के लिए बढ़ेगी सुविधाएं

Thu, 07 Nov 2024 12:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 07 Nov 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Eco tourism facilities will increase for tourists in Rapdi.
फिरोजाबाद। ईको टूरिज्म के रूप में विकसित यमुना की तलहटी वाले रपड़ी पर्यटन स्थल की वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रमों का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। सदर विधायक एवं वन विभाग के अधिकारियों ने ई-टूरिज्म स्थल के खासियत बताईं। सदर विधायक ने कहा कि इस स्थल को और अधिक आकर्षक बनाया जा सकता है। इससे पयर्टकों को प्रकृति का आनंद यहां पर आकर मिल सके। यमुना की तलहटी से सटे गांव रपड़ी में वन क्षेत्र को ईको टूरिज्म स्थल के रूप में विकसित किया गया है। ईको टूरिज्म स्थल पर पर्यटकों को लुभाने के लिये वॉच टावर, पर्यटकों के ठहरने के लिए प्राकृतिक झोपड़ियां और जिले के ओडीओपी उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए स्टॉल व कैंटीन आदि की सुविधा विकसित की गईं हैं। इसके अलावा सबसे खास बाहर से आने वाले व स्थानीय पर्यटक ईको टूरिज्म से सटी यमुना नदी में वोटिंग व राफ्टिंग का भी आनंद ले सकते हैं। मंगलवार को सदर विधायक मनीष असीजा ने ईको टूरिज्म स्थल की पहली वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रमों का विधिवत शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जन सुझावों के जरिए इस स्थल को और अधिक आकर्षक बनाया जा सकता है। इस मौके पर वन संरक्षक आगरा अनिल कुमार पटेल, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी विकास नायक,रेंजर श्यामू कुमार,एसडीओ अखिलेश कुमार के प्रताप सिंह परमार प्रभारी रपड़ी ईको पर्यटन केंद्र के अलावा भाजपा नेता डॉ. अमित गुप्ता, पूर्व महानगर अध्यक्ष सुनील शर्मा, किशोर अग्रवाल बंटी, पूर्व पार्षद हरिओम वर्मा, रविता गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


-------

शिव मंदिर के कायाकल्प को बनेगी कार्ययोजना

ईको टूरिज्म स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा नेताओं व स्वयंसेवी संगठनों ने ईको टूरिज्म स्थल की परिधि में स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कायाकल्प जीर्णाेद्वार की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed