फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Due to the fog-bound people

कोहरे के चलते लोगों को हुई परेशानी

Fri, 22 Jan 2016 07:37 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 22 Jan 2016 07:37 PM IST
विज्ञापन
Due to the fog-bound people
बर्फीली हवाएं तीर सी चुभ रही हैं। घर से बाहर निकलते ही हाथ-पांव सुन्न हो रहे हैं। देरी से आई सर्दी में शुक्रवार को पारा सामान्य से सात डिग्री नीचे पहुंचा तो लोगों का हाल बेहाल हो गया। कोहरे की घनी चादर दोपहर तक तनी रही। हाईवे पर कोहरे के चलते लोगों को वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़ा। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और सार्वजनिक स्थलों पर लोग अलाव जलाकर तापते नजर आए। मौसम विभाग के मुताबिक, सर्दी का कहर अभी तीन दिनों तक और जारी रहेगा। न्यूनतम तापमान में अभी और कमी आएगी, वहीं कोहरा भी छाया रहेगा। न्यूनतम तापमान में अभी दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह कोहरा छाया रहा और महज 25 मीटर तक ही दृश्यता रही। हाईवे और ग्रामीण अंचल में घना कोहरा छाया रहा और दोपहर एक बजे तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। सुबह से चली बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। दफ्तरों में भी सर्दी का असर देखने को मिला। फरियादी कम पहुंचे और स्टाफ अलाव जलाकर तापता नजर आया। रेन बसेरे और सार्वजनिक स्थलों पर भी लोग अलाव जलाकर सर्दी से बचाव करते दिखे। सबसे अधिक दिक्कत वाहन चालकों को हुई। हाईवे से लेकर मुख्य मार्गों तक पर कोहरे की चादर तनी रहने से उन्हें खासी मुश्किल हुई। वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़ा और स्पीड भी बेहद कम दिखी। हाईवे पर वाहन रेंगते दिखे। बुजुर्ग और बच्चे घरों से नहीं निकले। बाजार देर से खुले और जल्दी बंद हो गए। रात आठ बजे बाजरों में सन्नाटा दिखा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed