{"_id":"644575735b51be3ebf0243cd","slug":"due-to-strong-wind-and-drizzling-the-problems-of-the-farmers-increased-firozabad-news-c-25-1-134421-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: तेज हवा और बूंदाबांदी से किसानों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: तेज हवा और बूंदाबांदी से किसानों की बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
तेज हवा और बूंदाबांदी से किसानों की बढ़ी परेशानी
खेतों में पड़ा है गेहूं और भूसा, मौसम बदलते ही किसान समेटने में जुटे
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। मौसम ने शनिवार की रात्रि से करवट बदल ली। आसमान में काली घटाएं घिरने के साथ ही बूंदाबांदी प्रारंभ हो गई। इसके कारण किसान खेतों में खुले पड़े भूसा एवं गेहूं के समेटने के लिए दौड़ पड़ा। रविवार को दिन में भी घटाएं छाई रहने के साथ बूंदाबांदी का क्रम चला। मौसम में नमी आ जाने के कारण आमजन को काफी राहत मिली।
मौसम का रुख पल-पल बदल रहा है। बदला मौसम किसानों की परेशानी बढ़ा रहा है। क्योंकि किसान इन दिनों गेहूं की फसल को समेटने में जुटा है। काफी संख्या में किसानों के द्वारा गेहूं की थ्रेशिंग का काम कराया जा रहा है। इसके कारण किसी का खेत में भूसा पड़ा है तो किसी के खेत में गेहूं का लाक पड़ा है। शनिवार की शाम को जैसे ही घटाएं घिरने के साथ बारिश प्रारंभ हुई तो किसान फसल एवं भूसा को समेटने के लिए खेतों की ओर दौड़ लिया। फरिहा क्षेत्र में शनिवार को देररात बूंदाबांदी का क्रम चला। खैरगढ क्षेत्र में आसमान में काली घटाएं घिरी रहने के साथ हल्की बारिश का क्रम चला। यहां सब्जी उगाने वाले किसानों के लिए तो मौसम ने राहत पहुंचाई। लेकिन जिनका खेतों में लाक पड़ा था। मक्खनपुर क्षेत्र में हल्की बारिश का क्रम चला। इधर शहरी क्षेत्र में हवाओं के चलने के साथ हल्की बूंदाबांदी हो जाने के कारण आमजन को गर्मी से राहत मिल गई। तेज हवा चलने के कारण हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी के साथ घटाएं निकल गई।
ठंडी तेज हवा चलने से मौसम खुशनुमा रहा
टूंडला। रविवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। इस बीच हल्की बूंदाबांदी भी होती रही। वहीं ठंडी तेज हवा चलने से मौसम खुशनुमा रहा। बृहस्पतिवार मध्यरात्रि से मौसम में आया बदलाव लगातार जारी है। रविवार सुबह स आसमान में बादल छाए रहे। बीच-बीच में बूंदाबांदी भी होती रही। इसके साथ ही चल रहीं ठंडी हवाओं से मौसम खुशगवार हो गया। लोगों ने सारे दिन इस सुहाने मौसम का लुफ्त उठाया। वहीं पिछले दिनों गर्मी से अकुलाए लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं एसी, कूलर विक्रेता नरेंद्र कटियार व संजय पचौरी का कहना था कि पिछले दिनों एसी, कूलर की इतनी सेल थी, कि उन्हें रात्रि 10 बजे तक फुरसत नहीं मिल रही थी। रविवार को एसी, कूलर के इक्का-दुक्का ग्राहक ही पहुंचे। किसान श्यामसुंदर पाठक, देवकरन दिलावर ने बताया कि हल्की बारिश बाजरा, मक्का, मूंग आदि के लिए फायदेमंद है। संवाद