फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Due to non-construction of culvert, the villagers go round one km in the rain

Firozabad News: पुलिया न बनने से बरसात में एक किमी चक्कर लगाकर आते जाते हैं ग्रामीण

Fri, 23 Jun 2023 01:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 23 Jun 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Due to non-construction of culvert, the villagers go round one km in the rain
टूंडला। थाना नगला सिंघी के गांव गढ़ी थानी व ठार नाथू के मध्य गुजर रही हाथरस माइनर पर पुलिया न होने से बरसात में ग्रामीणों व स्कूली बच्चों को एक किलोमीटर का चक्कर लगाकर आना जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से माइनर पर पुलिया निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत ग्वारई के गांव ठार नाथू में पांच सौ की आवादी है। ठार नाथू के ग्रामीणों का कहना है कि ठार नाथू से गढ़ी थानी होते हुए टूंडला के लिए संपर्क मार्ग है, किंतु वह हाथरस माइनर पर आकर खत्म हो गया है। ग्रामीण उसी मार्ग से आते-जाते हैं। इस मार्ग पर पुलिया बनाने की मांग एक लंबे समय से चली आ रही है, किंतु अभी तक पुलिया निर्माण नहीं हो सका है। कुछ साल पहले पुलिया निर्माण के लिए पाइप भी आ गए थे, किंतु बाद में उन्हें उठा लिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि टूंडला शहर आने जाने एवं एलई स्थित स्कूल जाने के लिए बच्चों को करीब एक किमी दूर रास्ता बदल कर जाना पड़ता है। इससे उन्हें स्कूल आने जाने में भी देरी होती है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से पुलिया निर्माण की मांग की है। मांग करने वालों में भोजराज, धनीराम, गंगाराम, रघुवीर सिंह, कालीचरन, मटरेलाल, फौरन सिंह, रामसिंह, कृष्ण गोपाल, नारायण सिंह, राजेंद्र सिंह, किशन लाल, लालाराम, श्रीराम, ओमप्रकाश आदि हैं।
विज्ञापन



पुलिया निर्माण के लिए कई बार अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों से मांग की, मगर सिवा आश्वासन के कुछ नहीं हुआ। लोकसभा चुनाव से पूर्ण पुलिया न बनने पर चुनाव वहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


धनीराम निवासी ठार नाथू


बरसात में हाथरस माइनर से आना वाला नाला पूरा भरकर चलता है। गांव से गढ़ी थानी की रास्ता पूर्ण रूप से बंद हो जाती है। अधिकारियों व प्रतिनिधियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए।


गंगाराम ठार नाथू


ग्रामीणों की समस्या संज्ञान में है। ठार नाथू-गढ़ी थानी सम्पर्क मार्ग पर पुलिया बनवाने के लिए विधायक प्रेमपाल धनगर से जल्द प्रस्ताव पास करवाते हुए पुलिया निर्माण कराया जायेगा।

सुरेशचंद्र ठेकेदार

प्रधान प्रतिनिधि ग्राम पंचायत, ग्वारई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed