फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Due to enmity, a couple was attacked with a sharp weapon after entering their house

Firozabad News: रंजिश में घर में घुसकर दंपती पर धारदार हथियार से हमला

Wed, 07 May 2025 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 07 May 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Due to enmity, a couple was attacked with a sharp weapon after entering their house
सिरसागंज। मकान में लूट की छानबीन करते फोरेसिंक टीम के अ​​धिकारी
सिरसागंज (फिरोजाबाद)। घर में सो रहे दंपती पर पीछे की दीवार फांदकर घुसे हमलावरों ने धारदार हथियार से आधा दर्जन से वार कर लहूलुहान कर दिया। आरोपी घर के पीछे की दीवार फांदकर अंदर घुसे थे। सुबह गांव का एक युवक कुछ सामान लेने पहुंचा तो कमरे से खून निकलते देख सन्न रह गया। खिड़की से देखा तो दंपती बिस्तर पर खून से लथपथ पड़े थे। सूचना पर सिरसागंज पुलिस के साथ सीओ और एसपी ग्रामीण भी पहुंचे। घायलों को निजी ट्रॉमा सेंटर लाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

पटसुई गांव निवासी 58 वर्षीय अनेग सिंह उर्फ दरोगा की भूसा की टाल है। उनका घर गांव से बाहर खेत में बना हुआ है। उनके दो बेटे जितेंद्र जयपुर में प्राइवेट नौकरी करता है, जबकि छोटा बेटा छोटू नोएडा में एक कंपनी में इंजीनियर है। छोटू की पत्नी शिकोहाबाद में रहकर बच्चों को पढ़ाती है। जबकि जितेंद्र की पत्नी गांव में रहती है। तीन दिन पहले वह मायके चली गई। घर में अनेग उनकी पत्नी सरोज और 14 वर्षीय नाती ओमवीर ही थे। मंगलवार रात खाने के बाद अपने कमरे में साेने चला गया। जबकि दंपती आगे के कमरे में अगल-बगल बिस्तर पर सो रहे थे। सुबह सात बजे गांव के रामनरेश उनके घर कुछ लेने गए। कमरे के बाहर से खून निकलते देख सन्न रह गए। शोरगुल मचा तो आसपास के लोग जुट गए। थानाध्यक्ष वैभव सिंह मौके पर पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस से निजी ट्रॉमा सेंटर उपचार के लिए लाया गया। फील्ड यूनिट की टीम के साथ एसपी ग्रामीण अखिलेश कुमार, सीओ सिरसागंज अनिवेश कुमार और सीओ शिकाेहाबाद प्रवीण तिवारी मौके पर पहुंचे। अंदर कमरे में बिस्तर के नीचे खून बहा हुआ था। दंपती के सिर, गले, हाथ और पैर में आधा दर्जन से अधिक वार किए गए थे। आशंका है कि आधी रात में हमलावर पीछे की दीवार फांदकर अंदर घुसे थे और वारदात को अंजाम दिया। जिस ढंग से दंपती पर वार किए गए हैं, उससे जाहिर है कि हमले में दंपती अचेत हो गए तो हमलावर मरा समझकर भाग निकले। घर में रखा सामान सुरक्षित है। इससे साफ है कि हमलावर सिर्फ दंपती की हत्या के मकसद से आए थे।
विज्ञापन


रंजिश के बिंदु पर जांच कर रही है पुलिस
प्रारंभिक जांच में दंपती पर हमले के पीछे रंजिश की बात सामने आई है। 2019 में गांव के एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। इस मामले में उसके परिजन ने अनेग को आरोपी बनाया था। जिसका मामला चल रहा है। इसके अलावा अनेग के घर के बगल में उन्हीं लोगों का खेत है। जिसको लेकर भी विवाद चल रहा है। वे घर छोड़कर गायब हैं। एसपी ग्रामीण अखिलेश भदौरिया ने बताया कि रंजिश समेत अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है। घायल दंपती के दोनों बेटे बाहर हैं। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed