फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Due to dispute with daughter-in-law, mother-in-law jumped into the canal and committed

बहू से विवाद होने पर सास ने नहर में कूदकर जान दी

Fri, 14 Jan 2022 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Due to dispute with daughter-in-law, mother-in-law jumped into the canal and committed
बहू से विवाद होने पर सास ने नहर में कूदकर जान दी
विज्ञापन

एका(फिरोजाबाद)। बहू से झगड़ा होने से गुस्साई सास ने नहर में कूदकर जान दे दी। करीब 24 घंटे बाद महिला का शव नहर से बरामद किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शुक्रवार सुबह ग्रामीण झालगोपालपुर नहर के समीप से गुजरे तो नहर में महिला के शव पर उनकी नजर गई। इसके बाद काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना पर एका थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार भी पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। इस बीच महिला की खोजबीन करते हुए परिजन भी आ गए। परिजनों ने महिला की पहचान एटा जिले के थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव नगला गलुआ निवासी गुड्डी देवी पत्नी मेवाराम के रूप में की।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष एका नरेंद्र कुमार ने बताया कि महिला का बुधवार को अपनी बहू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद महिला घर से निकल आई थी। महिला ने नहर में कूदकर जान दी है। महिला के लापता होने की गुमशुदगी अवागढ़ थाने में दर्ज है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed