{"_id":"6abff864e1c9c9ef57078bb1","slug":"gangsters-book-three-people-including-the-wife-and-her-lover-who-got-her-husband-beheaded-and-killed-firozabad-news-c-169-1-mt11005-186685-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पति का सिर कटवाकर हत्या कराने वाली पत्नी व प्रेमी समेत तीन पर गैंगस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पति का सिर कटवाकर हत्या कराने वाली पत्नी व प्रेमी समेत तीन पर गैंगस्टर
Sat, 03 Oct 2026 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
नारखी (फिरोजाबाद)। थाना क्षेत्र के गांव जाखई में 9 जनवरी 2026 को हुए सनसनीखेज सौरभ जादौन हत्याकांड में पुलिस ने शिकंजा और मजबूत कर दिया है। प्रेमी के साथ मिलकर पति का सिर धड़ से अलग कर हत्या कराने वाली आरोपी पत्नी, उसके प्रेमी व सहयोगी के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी पत्नी प्रीति को गिरफ्तार कर लिया है।
एसएसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि थाना नारखी पर दर्ज मुकदमे में पुलिस ने गैंगलीडर सूरज कुशवाह उर्फ सूरज पाल निवासी जाखई, नारखी, गैंग सदस्य सलमान निवासी जाखई और गैंग सदस्य/अभियुक्ता प्रीति पत्नी स्वर्गीय सौरभ जादौन निवासी सुदामा नगर, थाना उत्तर, मूल निवासी जाखई को नामजद किया है। नारखी पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्ता प्रीति को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि मूल रूप से गादुरी, निधौली कलां, एटा निवासी 26 वर्षीय सौरभ जादौन की शादी 2021 में प्रीति के साथ हुई थी। प्रीति का अपने गांव के ही सूरज कुशवाह के साथ अवैध संबंध चल रहा था। जब सौरभ को इसकी भनक लगी और उसने सूरज को किराए का कमरा खाली करने को कहा, तो दोनों ने सौरभ को रास्ते से हटाने की साजिश रची। 50 हजार रुपये के लालच में गांव के ही सलमान को शामिल किया गया।
विज्ञापन
9 जनवरी की शाम को आरोपियों ने सौरभ को जाखई गांव में ट्यूबवेल की कोठरी पर बुलाकर शराब पिलाई, फिर मफलर से गला घोंटने के बाद बड़े चाकू से उसका सिर काटकर धड़ से अलग कर दिया। साक्ष्य मिटाने और शिनाख्त छिपाने के उद्देश्य से आरोपियों ने सौरभ के शव को नग्न कर दिया और उसका कटा हुआ सिर बोरवेल में फेंक दिया, जबकि बाइक व मोबाइल कोटला रोड की झाड़ियों में छिपा दिया था।