{"_id":"60d0c1998ebc3e2ad4241d60","slug":"duda-department-engaged-in-rectifying-financial-defaults-firozabad-news-agr4966417193","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित्तीय चूक को सुधारनें में जुटा डूडा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वित्तीय चूक को सुधारनें में जुटा डूडा विभाग
विज्ञापन
फिरोजाबाद। डूडा विभाग के अफसर आजकल तीन वर्ष पूर्व हुई एक गंभीर वित्तीय चूक को सुधारने में जुटे हैं। 2017-18 के दौरान 69 अपात्रों के खातों में लाखों की धनराशि जारी कर दी गई। जबकि 50 लाभार्थी ऐसे भी सामने आए हैं। जिन्हें भवन बनाने को पहली, दूसरी व तीसरी किश्तों का दो बार भुगतान हो गया। ऐसे सभी अपात्रों के घर अब धन की रिकवरी करने को पुलिस और डूडा विभाग की टीम दस्तक दे रही हैं।
मामला करीब तीन वर्ष पुराना है। पीएमएवाई शहरी के तहत चिह्नित पात्रों के अलावा त्रुटिवश करीब 69 अपात्रों के खातों में भी करीब 18 लाख,15 हजार रुपये की धनराशि हस्तांतरित हो गई। वित्तीय वर्ष 2018-19 के दौरान हुई इस चूक को विभागीय अधिकारी सुधारने में जुुटे हैं। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह के निर्देश पर ऐसे सभी अपात्रों से भवन निर्माण को जारी हुई प्रथम किश्त की धनराशि वसूली की कार्रवाई चल रही है। विभागीय अफसरों की माने तो इनमें कई लोग विभागीय नोटिस के बाद भी सरकारी धन को वापस करने में आनाकानी कर रहे हैं।
50 के खातों में दो-दो बार हो गया किश्त का भुगतान
पीएमएवाई के तहत लाभार्थियों के खातों में मकान बनाने को जारी किश्त हस्तांतरण में विभाग ने गंभीर चूक की। 50 लाभार्थियों के खातों में पहली, दूसरी और तीसरी दो-दो बार किश्तों के रूप में करीब एक करोड़ 36 लाख रुपये की धनराशि हस्तांतरित हो गई।
विज्ञापन
हुई सख्ती तो 24 ने वापस कर दी धनराशि
प्रशासन की सख्ती के बाद मकान बनाने को डबल किश्त प्राप्त करने वाले लाभार्थी एवं अपात्रों द्वारा खातों में पहुंची धनराशि को वापस करने लगे हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अभी तक करीब 24 लोगों ने धनराशि वापस भी कर दी है।
करीब तीन वर्ष पूर्व कुछ अपात्रों के साथ ही योजना के असल लाभार्थियों के खातों में भवन निर्माण को एक किश्त का भुगतान दो-दो बार हो गया। तत्कालीन डीएम सेल्वा कुमारी जे के निर्देश पर हुई जांच में 119 लोगों के खातों में गलत तरीके से एक करोड़ 54 लाख रुपये के भुगतान की पुष्टि हुई थी। कई के विरुद्ध कार्रवाई भी हुई। अब गलत तरीके से हुए भुगतान को संबंधितों से वापस लिया जा रहा है।
सुभाषवीर सिंह राजपूत, पीओ डूडा