फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Dry skin patients doubled, itching ruined sleep

Firozabad News: दो गुना बढ़े त्वचा में सूखेपन के मरीज, खुजली ने उड़ा दी नींद

Sat, 28 Feb 2026 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 28 Feb 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Dry skin patients doubled, itching ruined sleep
 मेडिकल कॉलेज के दवा काउंटर पर खडे़ मरीज। संवाद - फोटो : मेडिकल कॉलेज के दवा काउंटर पर खडे़ मरीज। संवाद
फिरोजाबाद। सर्दी के बाद अचानक मौसम में गरमाहट से त्वचा में सूखापन (ड्राइनेस) होने से खुजली और लाल चकत्ते होने की समस्या लोगों को परेशान कर रही है। त्वचा रोग विभाग की ओपीडी में इस समस्या के मरीजों की संख्या में दो गुना इजाफा हो गया है। बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक इससे पीडि़त हैं। खुजली की वजह से रात में मरीज सो तक नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ.दीप्ती राजौरिया ने बताया कि इस सूखापन का असर सबसे ज्यादा हमारी त्वचा पर पड़ता है। जिस कारण त्वचा सूखी,रूखी और तनी हुई महसूस होती है। बाद में उस पर खुजली होने लगती है। यह खुजली इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि व्यक्ति रात में सो तक नहीं पाता है। सर्दी के सीजन को छोड़ दें तो अन्य दिनों में यह बीमारी बुजुर्गों को होती है,क्योंकि 60 साल से अधिक आयु के लोगों की त्वचा में सूखापन आने लगता है। जिला अस्पताल और सीएचसी में त्वचा रोगियों की प्रतिदिन की संख्या 200 से अधिक है, जो पहले 80 से 100 के आसपास थी।
विज्ञापन

---
-ज्यादातर इन हिस्सा में होती खुजली
- घुटने की नीचे
- पेट या फिर पीठ पर
- कोहनी के नीचे हथेली की तरफ


- इन बातों का रखें ध्यान-
- त्वचा पर गरी का तेल या फिर मॉइस्चराइजर क्रीम लगाएं।
- अधिक गर्म पानी से न नहाएं।
- नहाने के बाद शरीर को तौलिया से हल्के से पोछें।
- कॉटन के कपड़े के ऊपर ही गर्म कपड़े पहनें।
- ठंड के दिनों में मॉइस्चराइजर साबुन का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed