{"_id":"6460fdbb0bd4114fb60e6a55","slug":"driver-died-after-truck-overturned-after-hitting-divider-on-expressway-in-firozabad-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"झपकी ने ले ली जान: फिरोजाबाद में एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर ट्रक पलटा, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झपकी ने ले ली जान: फिरोजाबाद में एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर ट्रक पलटा, चालक की मौत
Sun, 14 May 2023 08:57 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 14 May 2023 08:57 PM IST
सार
फिरोजाबाद में झपकी आने से एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर ट्रक पलट गया। हादसे में चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक्सप्रेस-वे पर शनिवार रात को ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसा में ट्रक चालक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई।
विज्ञापन
डिवाइडर से टकराया ट्रक
मटसेना थाना क्षेत्रांर्गत लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शनिवार रात को मौरंग से लदा एक ट्रक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गया। डिवाइडर से टकराने के बाद ट्रक पलट गया। ट्रक के नीचे दबकर चालक लखविंदर (50) निवासी गोटा गोकुली जिला भरतपुर राजस्थान की मौत हो गई। जबकि, खलासी सपनदीप घायल हो गया।
विज्ञापन
झपकी आने से ट्रक असंतुलित हुआ
मौके पर पहुंची थाना पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। ट्रक चालक मौरंग लेकर फतेहपुर सीकरी जनपद आगरा जा रहा था। थाना प्रभारी मुहर सिंह ने बताया कि संभवत: नींद की झपकी आने से ट्रक असंतुलित हुआ होगा। मृतक के परिजन का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन