{"_id":"62dc4349dee7cb7ba7209ff3","slug":"dpro-firozabad-news-agr5411507156","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम नहीं करता सफाई कर्मी, चलाता है बीडीओ की गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम नहीं करता सफाई कर्मी, चलाता है बीडीओ की गाड़ी
विज्ञापन

गांवों से गैरहाजिर मिले छह सफाई कर्मी निलंबित
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। पंचायतीराज विभाग के सफाई कर्मचारी अशोक कुमार की तैनाती गलपुरा गांव में थी। वह गांव में नहीं मिले। जांच में पता चला कि वह बीडीओ मदनपुर की गाड़ी चलाते हैं। गांव में साफ सफाई नहीं करते। शिकायत मिलने के बाद डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इसके साथ-साथ जिले के पांच अन्य सफाई कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है।
पंचायतीराज विभाग के सफाई कर्मचारी गांव में साफ सफाई की बजाय अफसरों के यहां हाजिरी लगाते हैं। इस खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद डीपीआरओ सक्रिय हुए। डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा ने गलपुरा गांव में पहुंचे तो यहां सफाई कर्मचारी अनुपस्थित मिले। प्रधान ने बताया कि सफाई कर्मचारी गांव आते ही नहीं बल्कि बीडीओ की गाड़ी चलाते हैं। इसके बाद डीपीआरओ ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। क्योंकि संचारी रोग अभियान में लापरवाही बरती जा रही थी। इसी क्रम मेंटूंडला ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में तैनात संजय सोनी,राजन खरे, शिकोहाबाद ब्लाक के राजस्व गांव गागई में तैनात सफाई कर्मचारी महेशचंद्र, जहांगीरपुर गैलरई पंचायत में सफाई कर्मचारी रामसेवक, अरांव ब्लाक की ग्राम पंचायत सिरमई में तैनात रामपाल के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। ये सभी संचारी रोग अभियान के दौरान निरीक्षण में नहीं मिले थे। डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा ने सफाई कर्मचारियों को हिदायत दी है कि वह अपनी मूल ड्यूटी निभाएं। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। छह कर्मियों को निलंबित किया गया है।
बीडीओ ने किया अटैच, डीपीआरओ ने किया समाप्त
अरांव ब्लाक के सिरोलिया में तैनात सफाई कर्मचारी संतोष कुमार को बीडीओ ने अटैच कर लिया था। विशेष संचारी रोग अभियान के दौरान गांव में सफाई कर्मी नहीं पहुंचे तो डीपीआरओ को शिकायत मिली। उन्होंने सफाई कर्मचारी की संबद्धता समाप्त कर दी। नगला सकटू में तैनात सफाई कर्मचारी भी गांव में साफ सफाई करने नहीं जाते। बल्कि एक अधिकारी के यहां ड्यूटी कर रहे हैं।