{"_id":"698371b54de124df620c2ecc","slug":"double-decker-bus-overturned-on-agra-lucknow-expressway-one-child-died-and-10-injured-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Expressway Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, मच गई चीखपुकार; मासूम की माैत और 10 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Expressway Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, मच गई चीखपुकार; मासूम की माैत और 10 घायल
Wed, 04 Feb 2026 09:50 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 04 Feb 2026 09:50 PM IST
सार
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ। गोरखपुर जा रही डबल डेकर बस पलट गई। हादसे से चीखपुकार मच गई। एक मासूम की माैत हो गई और 10 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसास्थल पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीरी गेट दिल्ली से गोरखपुर जा रही 45 सवारियों से भरी एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पलट गई। यह हादसा नसीरपुर क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 54 के पास हुआ। इस हादसे में 10 सवारियों के चोटें आई हैं। जबकि एक मासूम की मौत हो गई।
बुधवार को एक डबल डेकर बस 45 सवारियों को लेकर कश्मीरी गेट से गोरखपुर जा रही थी। बस जब मध्यरात्रि 2 बजे करीब नसीरपुर क्षेत्र के अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर किमी संख्या 54 के समीप पहुंची। तभी अचानक चालक को नींद की झपकी आ गई। जिससे बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस के पलटते ही बस में सो रही सवारियों में चीख-पुकार मच गई। गहरी नींद में सो रही सवारियां एक-दूसरे पर गिर पड़ीं।
इस घटना में तीन माह के मासूम शुभ कुमार पुत्र कृष्णा यादव निवासी सौराहा जनपद गोरखपुर की मृत्यु हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही यूपीडा एवं नसीरपुर इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र सोलंकी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने बस में मौजूद सवारियों को बाहर निकाला। हादसे में चोटिल हुई सवारियों को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद भेजा गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सवारियां गंतव्य के लिए रवाना हो गईं। यूपीडा की टीम ने हाइड्रा की मदद से क्षतिग्रस्त बस को एक्सप्रेस-वे से हटवाकर यातायात को सुचारू करवाया। इंस्पेक्टर नसीरपुर ज्ञानेंद्र सोलंकी ने बताया कि चालक को नींद की झपकी आने से यह हादसा हुआ है। मासूम के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
हादसे में घायल हुए यात्री
कृष्णा यादव (28), बबीता यादव (27) पत्नी कृष्णा यादव निवासी सौराहा गोरखपुर, अनीता यादव (45) निवासी बरगदवाह, थाना पैकुलिया, जिला बस्ती, अरुण कुमार (22) निवासी गोरखपुर, संजय मौर्या (48) निवासी सौराहा, गोरखपुर, कंचन गुप्ता (30) निवासी कस्बा व थाना बहरोड़, कोटपुतली (राजस्थान), जय प्रकाश (53) निवासी होलवी कुंड, थाना नरेला, दिल्ली, सुरुति दुबे (17), अमरनाथ (45) निवासी गांधीधाम, थाना गुरहाली, दिल्ली, रामजग (60) निवासी मोहल्ला व थाना कोटला, दिल्ली शामिल थे।