{"_id":"5870ee064f1c1b076515a8ad","slug":"double-coil-pretext-to-get-blown-ornament","type":"story","status":"publish","title_hn":"आभूषण दोगुने करने का झांसा देकर कुंडल ले उड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आभूषण दोगुने करने का झांसा देकर कुंडल ले उड़ा
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
Updated Sat, 07 Jan 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
ठगी की शिकार महिला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावधान हो जाइए नगर में ठगों का ऐसा गिरोह घूम रहा है, जो लोगों के आभूषण को दोगुने करने का झांसा दे रहा है। शनिवार को ठगी की ऐसी ही एक वारदात सामने आई है। बालाजी मंदिर में दर्शन करने आए दंपति को सोने के आभूषण दोगुने करने को कहकर अपना शिकार बना लिया। महिला ने मामले की तहरीर दे दी है।
ग्राम रहचटी निवासी सुनैना पत्नी जयवीर शनिवार को अपने पति के साथ बालाजी मंदिर पर दर्शन करने गई थी। मंगलवार को किसी तरह ठग ने उसके पति से मोबाइल नंबर ले लिया था। शनिवार को मोबाइल कर ठग ने दर्शन के लिए दंपति को बुलाया। जयवीर सब्जी का ठेला लगाता है। महिला और उसके पति से ठग ने कहा कि वह सोने के आभूषण को दोगुना कर देगा। उसने सुनैना के कानों के झाले (कुंडल) देने को कहा। सुनैना के मना करने पर पति जयवीर ने कुंडल उतरवाकर ठग को दे दिए। ठग ने एक माचिस बाक्स में कुंडलों को रखकर उन्हें लौटाते हुए कहा कि घर जाकर खोलना दुगने हो जाएंगे। इस बीच ठग मैक्स में बैठकर फीरोजाबाद की ओर चला गया। सुनैना को विश्वास नहीं हुआ उसने माचिस खोलने को कहा। माचिस खोलने पर उसमें मिट्टी निकली। ठग की तलाश भी की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सुनैना ने थाना में ठग के विरुद्ध तहरीर दी है, जिसमें ठग का मोबाइल नंबर भी अंकित है। उसने बताया कि पति ने उसकी बात नहीं मानी और मना करने के बाद भी दुगने के चक्कर में उसके 18 हजार रुपये कीमत के कुंडल ठग को दे दिये।