फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Doors of Maa Kamakhya Dham opened, devotees gathered in large numbers

Firozabad News: मां कामाख्या धाम के खुले पट, उमड़े श्रद्धालु

Thu, 26 Jun 2025 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 26 Jun 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Doors of Maa Kamakhya Dham opened, devotees gathered in large numbers
जसराना में सजा हुआ मां का विग्रह और मौजूद पीठाधीश महेश स्वरूप ब्रह्मचारी - फोटो : जसराना में सजा हुआ मां का विग्रह और मौजूद पीठाधीश महेश स्वरूप ब्रह्मचारी
जसराना। मां कामाख्या धाम में पांच दिवसीय अंबुबाची महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। भीषण गर्मी में भी भक्तगण लाइन में लगकर दर्शन करने को उत्सुक दिखाई दे रहे हैं। मां की नयनाभिराम छवि के दर्शन कर भक्त भाव विभोर हो उठे।
विज्ञापन

जसराना के मां कामाख्या धाम में चल रहे अंबुबाची महोत्सव के अन्तर्गत बुधवार को पट खोले गए। पट खुलते ही धाम में आस्था और श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। ब्लाॅक प्रमुख संध्या लोधी, अंबाला निवासी पूनम चौहान, अलीगढ़ निवासी सरिता गुप्ता, फर्रुखाबाद निवासी विमला परिहार, छर्रा निवासी दिव्या गुप्ता, जसराना निवासी कुसुम यादव, हरदोई निवासी विट्टो देवी, फिरोजाबाद निवासी शिवकुमारी, शिकोहाबाद निवासी साधना यादव ने मां की मंगला आरती कर पट खोले।
विज्ञापन

धाम के पीठाधीश महेश स्वरूप ब्रह्मचारी ने वेदमंत्रों के साथ मां का सफेद शृंगार उतारकर आकर्षक और नयनाभिराम शृंगार किया गया। सुबह छह बजे से लेकर शाम तक दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। देश के कोने-कोने से श्रद्धालु मां के दर्शनों के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन







चाक चौबंद रहीं व्यवस्थाएं
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। भीड़ नियंत्रण व यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात किया गया। साथ ही स्थानीय लोगों ने भी व्यवस्थाएं संभाली।


आज भी होंगे मां कामाख्या के दर्शन
पांच दिवसीय अंबुबाची महोत्सव का समापन आज होगा। सुबह से लेकर शाम तक भक्तों को दर्शन कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed