फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   DM set up Jan Choupal in Mohammadpur Vairai, listened to problems

Firozabad News: डीएम ने मोहम्मदपुर वैरई में लगाई जन चौपाल, सुनीं समस्याएं

Sat, 03 Jun 2023 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 03 Jun 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
DM set up Jan Choupal in Mohammadpur Vairai, listened to problems
डीएम ने मोहम्मदपुर वैरई में लगाई जन चौपाल, सुनीं समस्याएं
विज्ञापन

शिकोहाबाद। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ग्राम मोहम्मदपुर वैरई में एक जन चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। ग्रामीणों की समस्याओं को डीएम ने सुना। कई समस्या का समाधान भी कराया।

जिलाधिकारी रवि रंजन ने जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्या को सुना। इसके साथ ही केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया। उनके लाभों को बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान कैंप लगाकर प्रत्येक योजना के बारे में वहां मौजूद लोगों ने जनता को समझाया। जिसमें किसान निधि, आयुष्मान कार्ड बनवाने, विधवा, दिव्यांग पेंशन के साथ ही अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं और उनका कैसे लाभ प्राप्त करें के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी, कृषि अधिकारी के अलावा उप जिलाधिकारी विवेक मिश्रा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहे। संचालन प्रधान संघ के मंडल अध्यक्ष राहुल यादव ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed