फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   DM perturbations found in inspection

निरीक्षण में डीएम को मिली अव्यवस्थाएं

Mon, 14 Sep 2015 10:48 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 14 Sep 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
DM perturbations found in inspection
फीरोजाबाद। नगर निगम द्वारा सीएम की प्राथमिकता वाले कार्यों में भी जमकर मनमानी की गई है। ठारपूठा में एक साल में बना नाला टूट चुका है तो इंटरलाकिंग सड़कें धंस गई हैं। वहीं सड़क निर्माण मानक अनुरूप नहीं मिली। महादेव नगर में नाला चौक होने, गंदगी पर डीएम निरीक्षण के दौरान भड़क गए।
विज्ञापन

डीएम विजय किरन आनंद सोमवार प्रात: आठ बजे नगर निगम पहुंचे। यहां उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट, नगर आयुक्त के निर्देशन में तीन टीमें गठित की। प्रथम जोन में डीएम ने खुद निरीक्षण करने का निर्णय लिया। उन्होंने सभी को निर्देश दिए सड़कों की गुणवत्ता, सफाई, पेयजल समस्या भी ध्यान दें। डीएम बंबा बाईपास स्थित ठारपूठा पहुंचे। यहां एक साल पहले बना मैन रोड का नाला टूटा था। इंटरलॉकिंग सड़क जगह-जगह से धंसी थी। एक गली में टाइल्स उखड़वा कर देखी गई तो नीचे बेस नहीं था। डीएम के पूछने पर क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि सफाई कर्मचारी प्रतिदिन नहीं आते हैं। इसके बाद वह महादेव नगर पहुंचे। यहां मुख्य नाला पूरी तरह चौक था। एक जगह से नाला टूटा था। इस पर डीएम ने सेनेटरी इंसपेक्टर को कड़ी फटकार लगाते हुए 15 दिन में नाला साफ कराकर मरम्मत कराने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त रामऔतार रमन द्वितीय जोन में निर्माण कार्यों की जांच की। इसमें ककरऊ कोठी, आनंद नगर, सविता नगर में कई जगह सड़कों की गुणवत्ता बेहद खराब मिली। सफाई व्यवस्था को लेकर जनता ने शिकायतें कीं। नगर आयुक्त ने दो सफाई निरीक्षकों को हटाने के निर्देश दिए। सिटी मजिस्ट्रेट रविंद्र सिंह द्वारा तृतीय जोन में सड़कों की जांच की। कई जगह निर्माण कार्यों में खामियां मिलने पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed