फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Divisional Commissioner and IG Zone heard problems in Sadar Tehsil

मंडलायुक्त एवं आईजी जोन ने सदर तहसील में सुनी समस्याएं

Sat, 07 Aug 2021 11:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Divisional Commissioner and IG Zone heard problems in Sadar Tehsil
फिरोजाबाद। मंडलायुक्त अमित गुप्ता और आईजी आगरा जोन नवीन अरोड़ा शनिवार को अचानक सदर तहसील में संयुक्त समाधान दिवस में पहुंचे। जानकारी होते ही सीडीओ चर्चित गौड़ व अन्य अधिकारी तहसील पहुंच गए। उन्होंने यहां फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

मंडलायुक्त अमित गुप्ता और आगरा जोन के आईजी नवीन अरोड़ा शनिवार दोपहर सवा बारह बजे करीब सदर तहसील में आयोजित समाधान दिवस में पहुंचे। इस दौरान एसडीएम सदर के साथ एडीएम जनता की समस्याओं को सुन रहे थे। मंडलायुक्त ने पहुंचने के साथ जनता की एक-एक करके शिकायतों को सुनना प्रारंभ कर दिया। सदर तहसील के पचवान निवासी कालीचरन ने गांव में पानी की निकासी के लिए रास्ता नहीं होने की शिकायत की। कालीचरन ने बताया कि यह मामला काफी लंबे अर्से से लंबित चल आ रहा है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने एसडीएम सदर से जानकारी करने के साथ नायब तहसीलदार रवि सोनकर को संबंधित लेखपाल को बुलाने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने वर्तमान लेखपाल पवन कुमार व पूर्व में तैनात लेखपाल सुभाष से प्रकरण की जानकारी ली। मंडलायुक्त ने इस मामले में टीम बनाकर जांच कराने के साथ निस्तारण कराएं। जो भी दोषी हो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस दौरान सदर तहसील में खतौनी की नकल दिए जाने वाले काउंटर को देखा। किसानों को कोई दिक्कत तो नहीं हो रही है इसकी जानकारी की। इस दौरान सीडीओ चर्चित गौड़, एडीएम आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव, एसपी देहात डा.अखिलेश नारायाण सिंह, नगर मजिस्ट्रेट गुलशन कुमार, सीओ सिटी हरिमोहन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed