फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   district magistrate

डीएम ने किया रैन बसेरों का निरीक्षण

Sun, 15 Dec 2019 12:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
district magistrate
फिरोजाबाद। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने शनिवार को बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, सरकारी ट्रामा सेंटर के साथ अन्य स्थानों का निरीक्षण करने के साथ ही नगर निगम द्वारा शहर के प्रमुख स्थानों पर बनवाए गए रैन बसेरों का निरीक्षण किया। सरकारी ट्रामा सेंटर में अव्यवस्थाएं मिलने पर वहां तैनात कर्मचारियों को फटकार भी लगाई।
विज्ञापन

डीएम चंद्र विजय सिंह ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ शहर के सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम को रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर गरीब व बेसहारा लोग बरामदों में लेटे मिले। जिस पर डीएम ने उनको नगर निगम द्वारा बनवाए गए रैन बसेरों में ठहरने को कहा। वहीं सदर तहसीलदार विवेक भदौरिया को निर्देश दिए कि वह रात में निरीक्षण करते हुए गरीब व बेसहारा लोगों को रैन बसेरों में भेजे।
विज्ञापन

सरकारी ट्रामा सेंटर के निरीक्षण के दौरान अव्यवस्थाएं मिलने पर नाराजगी जाहिर करने के साथ ही कर्मचारियों को फटकार भी लगाई। मेडिकल कालेज के निरीक्षण के दौरान डीएम ने गरीब और बेसहारा लोगों को कंबल भी वितरित किए। अपर नगर आयुक्त शिव सिंह, अवर अभियंता धर्मेंद्र सत्संगी आदि अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed