{"_id":"694c360e82517ddf9002ae94","slug":"district-level-council-school-sports-competition-postponed-due-to-sir-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-163679-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: एसआईआर के कारण टली जिला स्तरीय परिषदीय विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: एसआईआर के कारण टली जिला स्तरीय परिषदीय विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता
Thu, 25 Dec 2025 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 25 Dec 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। जिले के परिषदीय विद्यालयों की जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता एक बार फिर आयोजित नहीं हो सकी। एसआईआर की तिथि बढ़ाए जाने के कारण 18 दिसंबर को दाऊदयाल स्टेडियम में प्रस्तावित प्रतियोगिता को स्थगित करना पड़ा। इससे पहले भी यह प्रतियोगिता दो बार रद की जा चुकी है।
परिषदीय विद्यालयों की इस प्रतियोगिता को लेकर न्याय पंचायत और ब्लॉक स्तर की क्रीड़ा प्रतियोगिताएं पहले ही संपन्न कराई जा चुकी हैं। इन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन जिला स्तर के लिए भी हो चुका है, लेकिन अब तक उन्हें मैदान में उतरने का अवसर नहीं मिल पाया है।
लगातार टलती प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों और शिक्षकों में मायूसी देखी जा रही है। चयनित खिलाड़ी लंबे समय से जिला स्तरीय प्रतियोगिता का इंतजार कर रहे हैं, ताकि वे मंडल और राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा सकें।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग के जिला खेल शिक्षक सीपी सिंह ने बताया कि एसआईआर की प्रक्रिया में विभागीय अधिकारियों और शिक्षकों की व्यस्तता के चलते प्रतियोगिता आयोजित करना संभव नहीं हो सका। जैसे ही परिस्थितियां अनुकूल होंगी, जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता की नई तिथि घोषित कर दी जाएगी।