{"_id":"68334f80edc2caaf520eafce","slug":"district-in-charges-of-congress-brainstormed-on-the-creation-of-the-organization-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-149063-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: कांग्रेस के जिला प्रभारियों ने संगठन के सृजन पर किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: कांग्रेस के जिला प्रभारियों ने संगठन के सृजन पर किया मंथन
Sun, 25 May 2025 10:42 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 25 May 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस के संगठन सृजन बैठक में मौजूद जिलाध्यक्ष,महानगर अध्यक्ष एवं कोआर्डिनेटर। संवाद
फिरोजाबाद। कांग्रेस जिला एवं महानगर इकाई की संगठन सृजन बैठक का आयोजन प्रभारी अरुण यादव एवं महेंद्रपाल राजपूत के निर्देशन में जिला कार्यालय मोढ़ा पर आयोजित की गई। प्रभारी अरुण यादव ने कहा कि संगठन का सृजन कार्यक्रम सौ दिन तक चलेगा। जिला एवं शहर के पदाधिकारियों का चयन करके बूथ स्तर तक संगठन को खड़ा किया जाएगा।
जिला प्रभारी अरुण यादव ने कहा कि संगठन सृजन में पुराने एवं नए कार्यकर्ताओं को समाहित किया जाएगा। महेंद्रपाल सिंह राजपूत ने कहा कि हमें संगठन का सृजन कार्यक्रम बूथ स्तर तक करना है। हमारे पुराने और वर्तमान जिला और शहर के पदाधिकारियों को एक जुटता दृढ़ संकल्प से कार्यक्रम करना है। हमें कार्यक्रम के माध्यम से जनता की समस्याओं और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। हर ब्लाक से लेकर बूथ तक संगठन की टीम खड़ी दिखाई देगी।
जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि सभी ब्लाकों के साथ बूथ तक की कमेटी गठित की जाएगी।महानगर अध्यक्ष शफात खान राजू ने कहा कि नगर निगम के सभी 70 वार्डों में टीमों का गठन किया जाएगा। संचालन राजवीर यादव ने किया।
विज्ञापन
इस दौरान धर्म सिंह यादव एडवोकेट,रामनाथ यादव हाजी सईद पटेल,बाबूराम निशंक, प्रकाश निधि गर्ग, हाजी नसीर अहमद, मनीष द्विवेदी, सतीश चंद्र अग्रवाल, प्रतिमा पाल, उजमादेवी गुप्ता,पार्षद नुरुल हुदा लाला राइन गांधी, जितेन्द्र तिवारी, राजेश शर्मा राज, अजय शर्मा, गुलाम जिलानी, बीएस गौतम, वैभव चतुर्वेदी वकार अहमद, चांद कुरैशी, उमर फारुक,जहीर खाकसार, अनिल यादव,अजय यादव, विराट दिवाकर, प्रदीप शर्मा, प्रतीक चतुर्वेदी, पीके पाराश्र,संजय यादव, मुकेश गौड़ मौजूद थे।
पुलिस ने रोकी संंविधान बचाओ बाइक रैली
फिरोजाबाद। जिला कार्यालय पर बैठक के बाद संविधान बचाओ बाइक रैली निकालने का निर्णय लिया था। कांग्रेसजन जैसे ही बाइकों पर सवार होकर जिला कार्यालय से निकले तो पुलिस पहुंच गई। रैली निकालने की अनुमति नहीं होने का हवाला देकर रैली नहीं निकालने को कहा। इस दौरान कांग्रेस नेताओं की पुलिस से काफी बहस हो गई। जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव,प्रभारी महेंद्र सिंह राजपूत, अरुण यादव,नगर अध्यक्ष शफात खान राजू,धर्म सिंह यादव एवं पुलिसने काफी बहस हुई। राहुल गांधी, सोनियां गांधी जिंदाबाद एवं भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। आखिर बाद में प्रभारी ने रैली स्थगित करने की घोषणा कर दी। संवाद