फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Dispute over refusal to provide goods on credit; sticks and clubs used.

Firozabad News: उधार सामान देने से मना करने पर विवाद, लाठी-डंडे चले

Fri, 07 Aug 2026 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 07 Aug 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Dispute over refusal to provide goods on credit; sticks and clubs used.
गांव मोढ़ा में मौजूद एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, साथ में मौजूद थाना उत्तर व रामगढ़ प्रभारी। वीडिय - फोटो : गांव मोढ़ा में मौजूद एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, साथ में मौजूद थाना उत्तर व रामगढ़ प्रभारी। वीडियो ग्रैव
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र के गांव मोढ़ा कनैटा में परचून की दुकान से उधार सामान मांगने पर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। उधार देने से इन्कार करने पर लोगों ने लाठी-डंडों, सरिया और हंसिये से हमला कर एक ही परिवार की चार महिलाएं घायल कर दीं। गंभीर रूप से घायल 70 वर्षीय वृद्धा को प्राथमिक उपचार के बाद आगरा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। तीन थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।
विज्ञापन

गांव मोढ़ा कनैटा निवासी अर्जुन सिंह उर्फ भूरी यादव ने बताया कि उनकी मां कमला देवी (70) अपने घर के बाहर परचून की दुकान चलाती हैं। बृहस्पतिवार देर शाम गांव का कालीचरण दुकान पर आया और उधार सामान मांगने लगा। मां ने पुराने पैसे मांगे और नया उधार देने से मना किया, तो दोनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपी वहां से चला गया और अपने बेटे शिवम उर्फ गोलू यादव व परिवार के अन्य लोगों के साथ लौटा और छोटे भाई की पत्नी वर्ष, बहन भावना और पत्नी भूरी देवी व मां कमला देवी पर लाठी-डंडे, सरिया व हंसिया से हमला कर दिया। गांव में चीख पुकार मच गई। गांव वालों के जुटने पर आरोपी वहां से भाग गए। सूचना पर एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद और सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह के साथ रसूलपुर, उत्तर और रामगढ़ थानों की पुलिस मौके पर आई। पुलिस ने मां सहित अन्य घायलों को ट्रॉमा सेंटर भेजा। मां कमला देवी को आगरा रेफर कर दिया गया। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि अर्जुन सिंह की तहरीर पर आरोपी कालीचरण और शिवम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed