फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   dispute between parents and in-laws who came to resolve problem between daughter and son-in-law in firozabad

Firozabad: बेटी ने किया फोन, ससुराल पहुंच गए भाई-पिता, ससुराल और मायका पक्ष में जमकर चले ईंट-पत्थर, दो घायल

Tue, 31 Jan 2023 06:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 31 Jan 2023 06:05 PM IST
सार

फिरोजाबाद में बेटी के ससुराल पहुंचे मायके पक्ष की ससुरालीजनों से कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर चलने लगे। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
dispute between parents and in-laws who came to resolve problem between daughter and son-in-law in firozabad
मारपीट। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बेटी और दामाद के बीच झगड़े को सुलझाने बेटी की ससुराल पहुंचे मायका पक्ष और ससुराल पक्ष के बीच बीती रात विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों की तरफ से पथराव शुरू हो गया। इस दौरान दो लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


मामला शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के उमरा किरार गांव का है। गांव निवासी पूजा का विवाह तीन साल पहले नारखी थाना क्षेत्र के नगला कुभ गांव निवासी बॉबी के साथ हुआ था। सोमवार की रात पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। इस पर पूजा ने अपने परिजनों को फोन कर दिया। पिता वीरेंद्र अपने बेटे आकाश और अन्य रिश्तेदारों के साथ बेटी की ससुराल पहुंच गए। यहां दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। 
विज्ञापन


इस बीच पथराव के साथ मारपीट शुरू हो गई। पथराव और मारपीट के दौरान एक पक्ष से राहुल और जय प्रकाश घायल हो गए। इस बीच मारपीट और पथराव की सूचना पर नारखी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही वीरेंद्र और उसके पुत्र आकाश निवासी उमरा किरार शिकोहाबाद तथा शेर सिंह व रवि निवासी बैनीपुर बिदरखा थाना नारखी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस गिरफ्तार आरोपियों को थाने ले आई। यहां चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कार्रवाई की। कार्यवाहक थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार का कहना है कि दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। मौके पर पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed