फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Dispute at Nasiaji Temple over demolition of stage, rebuilt after compromise

Firozabad News: मंच तोड़ने पर नसियाजी मंदिर में विवाद, समझौते के बाद दोबारा बना

Fri, 19 Sep 2025 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 19 Sep 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Dispute at Nasiaji Temple over demolition of stage, rebuilt after compromise
फौटो 17 नसियाजी मंदिर में तोड़ी गई स्टेज के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद।
फिरोजाबाद। कोटला रोड स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में चातुर्मास का मंच तोड़े जाने पर शुक्रवार को विवाद हो गया। आरोप है कि मुनि एकत्व सागर महाराज ने मंदिर में बना मंच तुड़वा दिया। इससे भक्तों में आक्रोश फैल गया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मंदिर कमेटी और भक्तों के बीच देर शाम आपसी सुलह समझौता हो गया। नसियाजी मंदिर में मुनि अमित सागर महाराज और एकत्व सागर महाराज चातुर्मास कर रहे हैं। आरोप है कि मुनि एकत्व सागर महाराज ने मंदिर में बना मंच तुड़वा दिया। इस दौरान मंदिर में सीसीटीवी कैमरे भी बंद कर दिए गए। भक्तों को जानकारी हुई तो वह मंदिर में पहुंचना शुरु हो गए। मुनि महाराज एकत्व सागर का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिस पर महिला रजनी जैन ने आरोप लगाया कि मंदिर में मंच तोड़े जाने की खबर लगी। वैसे ही हम मंदिर पहुंचे। मुनि एकत्व सागर मंदिर का ताला लगा रहे थे। इस दौरान मुनि महाराज ने उन पर हमला किया गया। मौके पर नसियाजी मंदिर कमेटी के पदाधिकारी और पुलिस पहुंच गई। देर शाम दोनों पक्षों में समझौता हो गया। पूर्व की भांति मंदिर में मंच बना दिया गया। नसियाजी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अनुज जैन ने बताया कि मंच तोड़ने पर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों में विवाद सुलझाकर मंच को दोबारा बनवा दिया है।
विज्ञापन

थाना उत्तर के इंस्पेक्टर संजुल पांडेय ने बताया कि चातुर्मास मंच तोड़े जाने पर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों ने लिखकर दे दिया है कि हम कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं। दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।
विज्ञापन




- महिलाएं हमसे शिकायत करती थीं कि स्टेज ऊंची है। हमें शीतलनाथ भगवान के दर्शन नहीं होते हैं। इसलिए हमने स्टेज तुड़वाई है। स्टेज हटाने के बाद मंदिर से हम बाहर निकले तो महिला ने पिच्छी छीनने की कोशिश की। मेरे भी अंगूठे में चोट आई है। मैं महिलाओं से पैर नहीं छुलवाता हूं, हमला करना दूर की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एकत्व सागर महाराज, जैन मुनि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed