फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Disha's meeting was held secretly, ruling MLAs did not reach

Firozabad News: गुपचुप हो गई दिशा की मीटिंग, नहीं पहुंचे सत्ताधारी विधायक

Tue, 30 Jan 2024 01:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 30 Jan 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Disha's meeting was held secretly, ruling MLAs did not reach
फिरोजाबाद। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में सोमवार को गुपचुप तरीके से कर ली गई। काफी महत्वपूर्ण बैठक में सत्ताधारी दल के विधायक ही नहीं पहुंचे। जबकि सपा के दो विधायक इस बैठक में मौजूद थे। सांसद डाॅ. चंद्रसेन जादौन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में केंद्रीय योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की। सांसद ने मनरेगा योजना सहित विभिन्न योजनाओं को प्रगति को जानने के साथ ही काम को काफी तेजी से कराने के निर्देश दिए। काफी महत्वपूर्ण बैठक में सत्ताधारी दल के विधायक नहीं पहुंचे। जबकि सपा विधायक डाॅ. मुकेश वर्मा ने दिव्यांग को मोटर चलित ई-रिक्शा देने के मामले में दिव्यांगता का मानक 60 प्रतिशत किए जाने की मांग की। किसी गांव में दो लोगों ने बिल नहीं भरा तो पूरे गांव की बिजली काटने की परंपरा गलत है। उन्होंने लेखपालों के घरौनी में धांधली के साथ गोशालाओं में गो माता की हालत खराब होने की बात प्रमुखता से रखी।
विज्ञापन

सिरसागंज विधायक सर्वेश यादव ने भी समस्याओं को रखा। सांसद ने घरौनी सहित अन्य समस्याओं के निदान पर जोर दिया। ब्लाॅक प्रमुख अरांव कमलेश कुमार, जसराना संध्या राजपूत, फिरोजाबाद डाॅ. एलएन यादव, डीएम डाॅ. उज्जवल कुमार, सीडीओ दीक्षा जैन, पीडी डीआरडीए प्रदीप कुमार पांडेय सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed