फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Discipline is the first mantra of success

Firozabad News: सफलता का पहला मंत्र है अनुशासन

Fri, 15 Dec 2023 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 15 Dec 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Discipline is the first mantra of success
फिरोजाबाद। अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले बृहस्पतिवार को शिकोहाबाद के द एसिएशन स्कूल में पुलिस की पाठशाला आयोजित हुई। एसपी ग्रामीण कुंवर रणविजय सिंह छात्राओं के बीच शिक्षक के रूप में नजर आए। पाठशाला का अर्थ समझाने के साथ साथ उन्होंने जीवन में सफल होने के सूत्र बताएं। कम समय में ज्यादा सफलता कैसे हासिल हो इसके साथ ही नारी सुरक्षा के मुद्दों पर चर्चा हुई। सफलता के लिए पहला मंत्र अनुशासन मे रहने के लिए कहा। पाठशाला में छात्राओं से सवाल जवाब भी किए।
विज्ञापन



पुलिस की पाठशाला में उन्होंने छात्र-छात्राओं से अनुशासन की सीख दी, कहा कि जीवन में अनुशासन का होना बेहद जरुरी है। एक अच्छे नागरिक बनने के लिए अनुशासित होना चाहिए। अपनी जिम्मेदारी को समझना चाहिए। इसके साथ ही जीवन में सफलता को कैसे हासिल किया जाए। इस मुद्दे की ओर पाठशाला को मोड दिया। कहा कि सफलता के लिए टापर व पैसा होना आवश्यक नहीं है। इसके लिए लगन की जरूरत है। उन्होंने यातायात नियमों की जानकारी दी। छात्र-छात्राओं से कहा कि पढ़ाई के समय सोशल मीडिया से दूर रहे। अपने लक्ष्य की ओर ध्यान दें। यह समय बहुत ही कीमती है, सभी को सदुपयोग करना चाहिए।
विज्ञापन


मेहनत व लगन से चाहे जो काम करोगे, उसमें सफलता अवश्य मिलेगी। किस तरह से साइबर क्राइम हो रहे हैं, उसे बताया, और किस तरह इस तरह से साइबर क्राइम से बचा जा सकता है, उसके बारे में बारीकी से जानकारी दी। सोशल मीडिया से दूर रहने को कहा। छात्राओं से सवाल पूछे। जिसका सही उत्तर देने पर काव्या, अंजलि, तनवी, इकरा, कौशकी को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुरस्कार में प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन






अमर उजाला के कार्य की सराहना की
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक तनय यादव , प्रधानाचार्य राजेंद्र यादव ने अमर उजाला के कार्य की सराहना की। इस तरह के आयोजन से निश्चित तौर से ट्रैफिक नियमों के प्रति विद्यार्थियों को जानकारी हो पाती है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक आशुतोष वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed